फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group firm removed from ‘under observation’ by US rating agency: Report

Adani Row: अदाणी समूह की कंपनी को अमेरिकी रेटिंग एजेंसी ने निगरानी सूची से हटाया, जानें डिटेल्स

Sun, 26 Feb 2023 03:59 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sun, 26 Feb 2023 03:59 PM IST
सार

Adani-Hindenburg Row: अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन को अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने अंडर-क्राइटेरिया ऑब्जर्वेशन से हटा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद से बड़े पैमाने पर नुकसान का सामना कर रहे व्यापारिक समूह अदाणी ग्रीन एनर्जी पर रेटिंग एजेंसी ने अपनी रेटिंग को 'स्थिर दृष्टिकोण' के साथ बीबी+ करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Adani Group firm removed from ‘under observation’ by US rating agency: Report
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन को अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने अंडर-क्राइटेरिया ऑब्जर्वेशन से हटा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद से बड़े पैमाने पर नुकसान का सामना कर रहे व्यापारिक समूह अदाणी ग्रीन एनर्जी पर रेटिंग एजेंसी ने अपनी रेटिंग को 'स्थिर दृष्टिकोण' के साथ बीबी+ करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


कंपनी के प्रतिबंधित समूह-2 में वर्धा सोलर, अडानी रेनवेबल एनर्जी और कोडंगल सोलर पार्क शामिल हैं। यह समूह अदाणी समूह की कंपनी के 362.5 करोड़ डॉलर के ग्रीन बॉन्ड के सह-निर्गमकर्ता और सह-गारंटर भी हैं। इन बॉन्डों की परिपक्वता अवधि 20 वर्ष है और भारित औसत जीवन काल 13.47 वर्ष है।
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले फिच रेटिंग्स ने अदाणी ट्रांसमिशन की रेटिंग को 'स्थिर दृष्टिकोण' के साथ 'बीबीबी' करने की पुष्टि की थी। बता दें कि बीते बुधवार को अदाणी पावर ने छत्तीसगढ़ में एक कोयला संयंत्र परियोजना के अधिग्रहण की अपनी योजना को रद्द करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी पावर ने बुधवार को शेयर बाजार को सूचना देते हुए कहा, ''हम सूचित करना चाहते हैं कि 18 अगस्त, 2022 के समझौता ज्ञापन पर लगी लंबी रोक की तारीख समाप्त हो गई है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed