Adani Group: अदाणी पोर्ट ने SBI म्यूचुअल फंड्स को चुकाया 1500 करोड़ रुपये का ऋण, ये बड़ा एलान भी किया
इससे पहले अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड ने 8 फरवरी को कहा था कि वह अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगा। साथ ही समूह अगले महीने 500 मिलियन अमरीकी डालर का ब्रिज लोन भी चुकाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में अदाणी समूह के शेयरों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच समूह की एक कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है। अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड ने सोमवार को एसबीआई म्यूचुअल फंड्स की 1,500 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान किया। इतना ही नहीं कंपनी के प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि मार्च में कंपनी बकाया 1,000 करोड़ रुपये के अन्य ऋण का भी भुगतान करेगी। इससे पहले हाल ही में अदाणी समूह ने प्रवर्तकों द्वारा गिरवी रखे विभिन्न कंपनियों के शेयर कर्ज की मियाद पूरी होने से पहले ही छुड़ाने के लिए 111 करोड़ डॉलर चुकाए थे।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "यह पार्ट प्रीपेमेंट मौजूदा कैश बैलेंस और बिजनेस ऑपरेशंस से मिले फंड से है। यह भुगतान उस विश्वास को दिखाता है जो बाजार ने समूह के लिए विवेकपूर्ण पूंजी और तरलता प्रबंधन योजना पर रखा है।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अदाणी समूह ऋण के बारे में निवेशकों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने समय से पहले ही ऋण चुकाने का एलान किया था। कंपनी ने कहा था कि वह अपनी लिस्टेड कंपनियों के 1114 मिलियन यूएस डॉलर (111 करोड़) के गिरवी पड़े शेयर सितंबर 2024 से पहले रिलीज करा लेगी।
निवेशकों के बीच अपना भरोसा बनाए रखने और वर्तमान की स्थिति से निपटने की अपनी रणनीति के क्रम में अदाणी समूह ने 7,000 करोड़ रुपये से अधिक में डीबी पावर के कोयला संयंत्र का अधिग्रहण करने की योजना को रद्द कर दिया है। साथ ही मौजूदा कर्ज के पुनर्भुगतान कार्यक्रम का विवरण देने के लिए एक रोडमैप भी तैयार कर रहा है।
इससे पहले अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड ने 8 फरवरी को कहा था कि वह अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगा। साथ ही समूह अगले महीने 500 मिलियन अमरीकी डालर का ब्रिज लोन भी चुकाएगा।