फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group completes majority acquisition of NDTV

NDTV: अदाणी ग्रुप ने रॉय दंपती से 27.26 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की, जानें संस्थापकों को कितने रुपये मिलेंगे?

Fri, 30 Dec 2022 06:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 30 Dec 2022 06:37 PM IST
सार

NDTV-Adani Group Deal:अदाणी  समूह ने राॅय दंपती से उनकी हिस्सेदारी 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की है। ऐसे में इस भाव पर 1.75 करोड़ शेयरों की बिक्री से रॉय दंपती को 602.30 करोड़ रुपये हासिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Adani Group completes majority acquisition of NDTV
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदाणी समूह ने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय राॅय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के पास मौजूद 27.26 फीसदी शेयरों की हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। अदाणी  एंटरप्राइजेज की ओर से शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन

कंपनी की ओर से कहा गया है कि कंपनी की परोक्ष सब्सिडियरी और एनडीटीवी के प्रवर्तक ग्रुप में शामिल आरआरपीआर ने मीडिया हाउस के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय की 27.26 फीसदी हिस्सेदारी का परस्पर अंतरण के माध्यम से अधिग्रहण कर लिया है। बता दें कि बीते 23 दिसंबर को मीडिया हाउस शुरू करने वाले रॉय दंपती ने कहा था कि से अपनी बची हुई 32.26 फीसदी की हिस्सेदारी में से 27.26 फीसदी अदाणी समूह को बेच देंगे। 

विज्ञापन


अदाणी  समूह ने राॅय दंपती से उनकी हिस्सेदारी 342.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की है। ऐसे में इस भाव पर 1.75 करोड़ शेयरों की बिक्री से रॉय दंपती को 602.30 करोड़ रुपये हासिल हो सकते हैं। अदाणी एंटरपाइजेज ने शेयर बाजार को सूचना दी है कि उसकी सब्सिडियरी इकाई विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के पास एनडीटीवी में 8.27 प्रतिशत की हिस्सेदारी है जबकि आरआरपीआर के पास 29.18 फीसदी हिस्सेदारी है। ताजा अधिग्रहण के साथ आरआरपीआर के पास एनडीटीवी में 56.45 फीसदी की हिस्सेदारी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी समूह की ओर से कहा गया है कि इस अधिग्रहण को ब्लॉक डील व्यवस्था के तहत अंतिम रूप दिया गया है। इस तरह अब अदाणी समूह को एनडीटीवी में मेजॉरिटी स्टेक हासिल हो गया है। कुछ समय पूर्व ही रॉय दंपती ने ग्रुप में अपना सबसे बड़ा शेयरधारक होने का दर्जा गंवा दिया था।


बता दें कि अदाणी समूह ने रॉय दंपती की समर्थित कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग कंपनी के जरिए पहले 29.18 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। उसके बाद समूह ने सार्वजनिक शेयरधारकों से 26 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए खुला ऑफर दिया था। इस खुले ऑफर के जरिए अदाणी ग्रुप ने 8.26 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की। इसके बाद समूह की एनडीटीवी में कुल हिस्सेदारी बढ़कर 37.44 प्रतिशत हो गई थी। उसके बाद राधिका रॉय और प्रणय रॉय की ओर से अपनी 32.26 फीसदी हिस्सेदारी में से 27.26 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का एलान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed