फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Green says US corruption probe on unrelated third party has no relations with company

Adani Group: अमेरिकी जांच पर अदाणी ग्रीन का बयान, कहा- थर्ड पार्टी से जुड़ी है जांच, हमारा उससे कोई संबंध नहीं

Tue, 19 Mar 2024 05:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अमेरिका ने भारत के अदाणी समूह की अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनी के संस्थापक गौतम अदाणी और कंपनी रिश्वतखोरी में शामिल हैं या नहीं।

विज्ञापन
Adani Green says US corruption probe on unrelated third party has no relations with company
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों के संभावित उल्लंघन की जांच मामले में दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी के ग्रुप की कंपनियों ने अपनी सहभागिता से इनकार कर दिया है। समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन ने कहा है कि उसे अमेरिकी न्याय विभाग से कोई नोटिस नहीं मिला है। कंपनी ने कहा कि उसे थर्ड पार्टी द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों के संभावित उल्लंघन की जांच के बारे में पता है। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि उसका इस थर्ड पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। अदाणी समूह की कंपनी का यह बयान तब आया है जब हाल ही में ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में भारत में एक उर्जा परियोजना में रिश्वत को लेकर बड़ा दावा किया था। 

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग ने बताया था कि अमेरिका ने भारत के अदाणी समूह की अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनी के संस्थापक गौतम अदाणी और कंपनी रिश्वतखोरी में शामिल हैं या नहीं।  
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों ने अपनी अलग-अलग फाइलिंग में रिश्वतखोरी के आरोपों से किनारा कर लिया है। साथ ही कहा है कि इस संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग से नोटिस दिए जाने की खबर भी झूठी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि अदाणी समूह की इकाई संभावित रूप से एक ऊर्जा परियोजना में भारत में अधिकारियों को भुगतान करने में शामिल थी। इसके बाद रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अमेरिकी अभियोजकों ने इसे लेकर अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अभियोजक इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या गौतम अदाणी सहित अदाणी समूह की किसी इकाई या कंपनी से जुड़े लोगों ने एक ऊर्जा परियोजना के लिए भारत में अधिकारियों को भुगतान किया है? 

रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय और वाशिंगटन में न्याय विभाग की धोखाधड़ी इकाई यह जांच कर रही है। इसके साथ ही भारतीय अक्षय ऊर्जा कंपनी एज्यूर पावर ग्लोबल पर भी नजर रखी जा रही है। अदाणी समूह ने इस मामले मे ब्लूमबर्ग न्यूज को बताया, "हमें अपने चेयरमैन के खिलाफ किसी जांच की जानकारी नहीं है।"


अदाणी समूह के शेयरों और बांडों में पिछले साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखी गई थी। उस समय अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें समूह पर खातों में गड़बड़ी, स्टॉक्स में हेरफेर और टैक्स हेवन के उपयोग का आरोप लगाया गया था। हालांकि, भारतीय कंपनी ने इन आरोपों से इनकार करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed