{"_id":"66dec45dbb87b89ab6013c1b","slug":"adani-green-energy-fully-redeems-usd-750-mn-holdco-notes-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Green: अदाणी ग्रीन ने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड भुनाए, कंपनी ने बयान जारी कर दी जानकारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani Green: अदाणी ग्रीन ने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड भुनाए, कंपनी ने बयान जारी कर दी जानकारी
Mon, 09 Sep 2024 03:18 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:18 PM IST
सार
Adani Green: एजीईएल ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड को जल्द भुनाने की योजना की जनवरी में घोषणा की थी। ये बॉन्ड सितंबर में परिपक्व हो रहे थे। एजीईएल उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह की अक्षय ऊर्जा कंपनी है।
विज्ञापन
गौतम अदाणी।
- फोटो : ANI
विस्तार
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड को भुनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कंपनी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। एजीईएल ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड को जल्द भुनाने की योजना की जनवरी में घोषणा की थी। ये बॉन्ड सितंबर में परिपक्व हो रहे थे। एजीईएल उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह की अक्षय ऊर्जा कंपनी है।
विज्ञापन
कंपनी ने बयान में बताया कि उसने आठ सितंबर 2024 को देय सभी बकाया 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के 4.375 प्रतिशत होल्डको ‘नोट्स’को भुना लिया है। यह वित्तपोषण कंपनी के प्रवर्तकों को 9,350 करोड़ रुपये (1.12 अरब डॉलर) के तरजीही आवंटन के तहत धनराशि प्राप्त होने के साथ पूरा हुआ।
विज्ञापन
इसके अलावा, एजीईएल के प्रवर्तकों ने दिसंबर 2023 में 9,350 करोड़ रुपये की राशि के तरजीही वारंट की सदस्यता लेने पर सहमति व्यक्त की थी। जिसमें से 7,013 करोड़ रुपये (83.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समतुल्य) एजीईएल के पास किसी भी त्वरित पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं पर खर्च करने के लिए उपलब्ध होंगे। एजीईएल के पास वर्तमान में 11.2 गीगावाट का अक्षय ऊर्जा खंड है। यह भारत में सबसे बड़ा है और 12 राज्यों में फैला हुआ है।
विज्ञापन