फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Enterprises raises USD 500 million primary equity to further its growth plans

AEL: अदाणी एंटरप्राइजेज ने क्यूआईपी के जरिए जुटाए 4200 करोड़ रुपये, बयान जारी कर बताया कहां खर्च की जाएगी राशि

Thu, 17 Oct 2024 07:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Oct 2024 07:17 PM IST
सार

AEL: कंपनी के अनुसार, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड ने इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Adani Enterprises raises USD 500 million primary equity to further its growth plans
अदाणी समूह - फोटो : एएनआई

विस्तार

अदाणी एंटरप्राइजेजअपनी विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए क्यूआईपी के जरिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट 50 करोड़ डॉलर यानी करीब 4, 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने एक बयान जारी कर बताया है कि उसने क्यूआईपी को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अदाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड के इक्विटी शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है।  

विज्ञापन


क्यूआईपी के जरिए कुल 1,41,79,608 इक्विटी शेयरों को  2,962 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के निर्गम मूल्य पर आवंटित किया गया था। यह लेन-देन 9 अक्टूबर 2024 को (बाजार के बाद) लगभग 4,200 करोड़ रुपये (500 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के सौदे के आकार के साथ शुरू हुआ था और 15 अक्टूबर 2024 को बंद हुआ।
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार क्यूआईपी में निवेशकों की भारी दिलचस्पी दिखी और डील साइज से 4.2 गुना की अधिक बोलियां प्राप्त हुईं। एईएल के वर्तमान पोर्टफोलियो में परिवहन और रसद क्षेत्र में हवाई अड्डे और सड़कें, नई ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र (सौर और पवन विनिर्माण सहित) और ऊर्जा और उपयोगिता क्षेत्र में डेटा केंद्र जैसे कारोबार शामिल हैं।  कंपनी ने बताया है कि क्यूआईपी से प्राप्त आय का उपयोग पूंजीगत व्यय, ऋण पुनर्भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड ने इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर की भूमिका निभाई। इसके अलावा कैंटर फिट्जगेराल्ड एंड कंपनी ने इस मामले में एक सलाहकार के रूप में काम किया। सिरिल अमरचंद मंगलदास ने भारतीय कानून के मामले में एईएल के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में काम किया वहीं ट्राइलीगल और लैथम एंड वॉटकिंस ने क्रमशः भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कानून के संदर्भ में लीड मैनेजर के लिए कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed