{"_id":"63eb709ceea1d73fc105588f","slug":"adani-enterprises-december-2022-results-announcement-ebitda-increases-101-percent-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Ent. Results: दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 820 करोड़ रुपये पर पहुंचा, EBITDA में 101% का इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani Ent. Results: दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 820 करोड़ रुपये पर पहुंचा, EBITDA में 101% का इजाफा
Tue, 14 Feb 2023 06:07 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:07 PM IST
सार
Adani Ent. Results: पिछले वर्ष इसी अवधि में समूह को 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले की तुलना में दिसंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का राजस्व 42 प्रतिशत बढ़कर 26951 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
गौतम अडानी
- फोटो : Instagram/gautam.adani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को दिसंबर तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार समूह को 820 करोड़ रुपये का मुनाफा (Profit After Tax) हुआ है। पिछले वर्ष इसी अवधि में समूह को 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले की तुलना में दिसंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का राजस्व 42 प्रतिशत बढ़कर 26951 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा है कि उसका EBITDA एक साल पहले की तुलना में 101 प्रतिशत बढ़कर 1968 करोड़ हो गया है। दिसंबर तिमाही दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 26171 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इस अवधि में कंपनी का कुल खर्च 19,047.7 करोड़ था। वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही (सितंबर 2022) में कंपनी को 460 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
विज्ञापन
दूसरी ओर बेहतर नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में नौ फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 1889 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। इससे पहले सोमवार को कंपनी के शेयर 1718 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए थे। बता दें कि कंपनी के शेयर अपने एक वर्ष के उच्चतम स्तर के मुकाबले 60 फीसदी तक कमजोर हो चुके हैं। कंपनी के शेयर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से 24 जनवरी को जारी उस रिपोर्ट के बाद लगातार कमजोर हुए हैं जिनमें अदाणी समूह के शेयरों और खातों में गड़बड़ी के दावे किए थे। फिलहाल इससे जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन