फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani ahead of Ambani in the race for wealth know everything about their business and earnings in hindi

Adani Vs Ambani: दौलत की रेस में अंबानी से आगे अदाणी, जानें दोनों के कारोबार और कमाई के बारे में सबकुछ

Tue, 24 May 2022 03:27 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 24 May 2022 03:27 PM IST
सार

कोरोना की शुरुआत से पहले मुकेश अंबानी पर ही सबकी निगाहें टिकी हुईं थी, इस दौरान दौलत की इस रेस में 65 साल के अंबानी तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए नए आयाम छू रहे थे, लेकिन फिलहाल की बात करें तो अडानी ने इस साल की शुरुआत से कमाई करने की जो रफ्तार पकड़ी उसके आगे दुनिया के सबसे अमीर शख्स भी पीछे छूट गए।

विज्ञापन
Adani ahead of Ambani in the race for wealth know everything about their business and earnings in hindi
गौतम अडानी- मुकेश अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल भारत के दो दिग्गज उद्योगपतियों, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के बीच लंबे समय से रेस जारी है। जहां कोरोना महामारी की शुरुआत से पहले अंबानी टॉप-10 अमीरों की सूची में आगे चल रहे थे, वहीं कोरोना का प्रकोप थमने के बाद अब अदाणी लगातार लंबी छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों दिग्गज उद्योपतियों की उम्र, कमाई और कारोबार के बारे में सब कुछ।  

विज्ञापन

अंबानी से कहीं आगे निकले अदाणी

Adani ahead of Ambani in the race for wealth know everything about their business and earnings in hindi
gautam adani, mukesh ambani - फोटो : facebook/Adani, Ambani

कोरोना महामारी काल की शुरुआत से पहले नजर दौड़ाएं तो मुकेश अंबानी पर ही सबकी निगाहें टिकी हुईं थी, वे लगातार टॉप-10 अरबपतियों की सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए हुए थे। दौलत की इस रेस में 65 साल के अंबानी को तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए नए आयाम छू रहे थे, लेकिन फिलहाल की बात करें तो अडानी ने इस साल की शुरुआत से कमाई करने की जो रफ्तार पकड़ी उसके आगे दुनिया के सबसे अमीर शख्स भी पीछे छूट गए। बीते दिनों आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में कमाई करने के मामले में अदाणी सबसे आगे रहे हैं।  जबकि अंबानी इस सूची में खिसककर नौंवें स्थान पर है। हालांकि, वह इस सूची में अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज कराए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी ने इस साल सबसे ज्यादा कमाए

Adani ahead of Ambani in the race for wealth know everything about their business and earnings in hindi
गौतम अडानी - फोटो : सोशल मीडिया

59 वर्षीय गौतम अडानी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बनने के साथ ही इस साल कमाई के मामले में भी अव्वल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 2022 की शुरुआत के बाद से अब तक अपनी संपत्ति में 30 अरब डॉलर का इजाफा किया है।  इस तरह किसी भी अन्य उद्योगपति के मुकाबले उनकी संपत्ति में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक उनकी कुल नेटवर्थ 104 अरब डॉलर है। हालांकि, दुनिया के सबसे अमीर शख्स के मुकाबले उनकी संपत्ति करीब 100 अरब डॉलर कम है। बता दें कि टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक मस्क की नेटवर्थ 204.5 अरब डॉलर है। यहां बता दें कि अदाणी ने इस साल मुकेश अंबानी से 10 अरब डॉलर ज्यादा कमाई की है।

विज्ञापन

पिछले साल किए 32 अधिग्रहण

Adani ahead of Ambani in the race for wealth know everything about their business and earnings in hindi
gautam adani - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/Adanicharitygroup

रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अदाणी लगातार अपने कारोबार का विस्तार करते जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सीमेंट कारोबार में दमदार एंट्री कर इस सेक्टर में दूसरे पायदान पर अपनी जगह बनाई है। बता दें कि अदाणी ने 10.5 अरब डॉलर में होल्सिम लिमिटेड के भारतीय कारोबार के अधिग्रहण को लेकर एक बड़ा सौदा किया है। गौरतलब है कि होल्सिम लिमिटेड भारत में एसीसी और अंबुजा ब्रांड नाम से सीमेंट बेचती है। होल्सिम के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करने के बाद अदाणी समूह की सीमेंट कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन जाएगी। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया कि अदाणी ने पिछले एक साल में 17 अरब डॉलर में 32 अधिग्रहण किए हैं। इसके बाद भी उनकी रफ्तार धीमी होती नजर नहीं आ रही है, जबकि उनकी सभी लिस्टेड कंपनियों का कुल कर्ज करीब 20 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

अदाणी की सात कंपनियां लिस्टेड 

Adani ahead of Ambani in the race for wealth know everything about their business and earnings in hindi
अडानी विल्मार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि गौतम अदाणी के नेतृत्व वाली समूह की सात कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें से फिलहाल, छह कंपनियां ऐसी हैं जिनका मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के बारे में बात करें तो अदाणी इंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पॉवर, अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी विल्मर हैं। बीते दिनों ही अदाणी पावर का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा था। इसके साथ ही बात करें मुकेश अंबानी की तो उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज बीते दिनों ही 19 लाख करोड़ बाजार मूल्य वाली देश की पहली कंपनी बनकर उभरी थी।  

रिन्यूबल एनर्जी पर दोनों लगा रहे दांव 

Adani ahead of Ambani in the race for wealth know everything about their business and earnings in hindi
अदाणी-अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

कारोबार की बात करें तो दुनियाभर में अंबानी और अदाणी के कारोबार का डंका बज रहा है। वर्तमान में दोनों उद्योगपतियों का पूरा फोकस रिन्यूबल एनर्जी पर दांव लगा रहे हैं।इस वजह से आने वाले समय में दोनों को इस चीज के लिए मार्केट से रिवॉर्ड मिल सकता है। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो इस क्षेत्र में निवेशक गौतम अदाणी को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। बता दें कि अदाणी के कारोबार की दस्तक बंदरगाहों से लेकर घर की रसोई तक में है। वहीं मुकेश अंबानी टेलीकॉम सेक्टर से लेकर रिटेल सेक्टर तक अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं। फिलहाल अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में एक-दो को छोड़कर तेजी देखने को मिल रही है।

अंबानी के नाम रहा था 2020

Adani ahead of Ambani in the race for wealth know everything about their business and earnings in hindi
मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो साल 2020 को कोरोना महामारी के चलते पैदा हुई चुनौतियों के लिए जाना जाएगा। लेकिन इस अवधि में मुकेश अंबानी ने भी नए कीर्तिमान अपने नाम किए थे। इसी साल अंबानी ने ग्लोबल मर्जर एंड एक्विजिशन मार्केट से 27 अरब डॉलर की रकम जुटाई और रिलायंस को कर्जमुक्त कर दिया था। अंबानी की कंपनी ने अपने डिजिटल बिजनेस के लिए फेसबुक (मेटा) और अल्फाबेट इंक के जरिए पैसे जुटाए थे। इसके बाद अपने रिटेल चेन के लिए उन्होंने सिल्वर लेट पार्टनर्स, केकेआर एंड कंपनी इंक समेत अन्य से फंड इकठ्ठा किया था। 

रिलायंस की आगे की योजना

Adani ahead of Ambani in the race for wealth know everything about their business and earnings in hindi
मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

मुकेश अंबानी की आगे की बड़ी योजनाओं का जिक्र करें तो इसके तहत रिलायंस इस महीने के अंत तक एक बड़ी डील करने की तैयारी में है। दरअसल, रिलायंस ब्रिटेन की मेडिकल रिटेल चेन 'बूट्स यूके' के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रही है। यह डील 10 अरब डॉलर की हो सकती है और इसके लिए अंबानी ने अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट इंक के साथ साझेदारी की है। रिपोर्ट में कहा गया कि अगर यह सौदा पूरा होता है तो फिर मुकेश अंबानी की देश से बाहर यह सबसे बड़ी डील होगी। फिलहाल, अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को देखें तो वे हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed