{"_id":"620e6acefef1ac1a5b59c20e","slug":"abg-shipyard-fraud-case-cbi-questions-ex-abg-shipyard-cmd-rishi-agarwal-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"ABG Shipyard Case: देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में पूर्व सीएमडी से सीबीआई ने की पूछताछ, 22848 करोड़ का है मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ABG Shipyard Case: देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में पूर्व सीएमडी से सीबीआई ने की पूछताछ, 22848 करोड़ का है मामला
Thu, 17 Feb 2022 09:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 17 Feb 2022 09:03 PM IST
सार
एसबीआई की 25 अगस्त 2020 में दी गई शिकायत पर 7 फरवरी को एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लुकऑउट नोटिस जारी किया था ताकि कोई देश छोड़कर फरार न हो सके।
विज्ञापन
एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड ने किया सबसे बड़ा बैंक फ्रॉड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले (22,848 करोड़) मामले में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ऋषि अग्रवाल से सीबीआई ने पूछताछ की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि अग्रवाल से कभी पूछताछ की गई। उनका बस इतना कहना है कि उनसे हाल ही में पूछताछ हुई।
विज्ञापन
एसबीआई की 25 अगस्त 2020 में दी गई शिकायत पर 7 फरवरी को एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लुकऑउट नोटिस जारी किया था ताकि कोई देश छोड़कर फरार न हो सके।
विज्ञापन
एजेंसी ने मामले में तत्कालीन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतनाम मुथुस्वामी, डायरेक्टरों अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमल नेवतिया और अन्य कंपनी एबीजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड का नाम शामिल किया है।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज किए जाने के तत्काल बाद सीबीआई ने 12 फरवरी को 13 ठिकानों पर छापा मारा था। अधिकारियों का दावा है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे अकाउंट बुक आदि जब्त किए गए। इनकी जांच की जा रही है।