फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ABG Shipyard Fraud Case CBI questions ex ABG Shipyard CMD Rishi Agarwal Latest News Update

ABG Shipyard Case: देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में पूर्व सीएमडी से सीबीआई ने की पूछताछ,  22848 करोड़ का है मामला

Thu, 17 Feb 2022 09:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 17 Feb 2022 09:03 PM IST
सार

एसबीआई की 25 अगस्त 2020 में दी गई शिकायत पर 7 फरवरी को एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लुकऑउट नोटिस जारी किया था ताकि कोई देश छोड़कर फरार न हो सके। 

विज्ञापन
ABG Shipyard Fraud Case CBI questions ex ABG Shipyard CMD Rishi Agarwal Latest News Update
एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड ने किया सबसे बड़ा बैंक फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले (22,848 करोड़) मामले में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ऋषि अग्रवाल से सीबीआई ने पूछताछ की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि अग्रवाल से कभी पूछताछ की गई। उनका बस इतना कहना है कि उनसे हाल ही में पूछताछ हुई।  

विज्ञापन


एसबीआई की 25 अगस्त 2020 में दी गई शिकायत पर 7 फरवरी को एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लुकऑउट नोटिस जारी किया था ताकि कोई देश छोड़कर फरार न हो सके। 
विज्ञापन


एजेंसी ने मामले में तत्कालीन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतनाम मुथुस्वामी, डायरेक्टरों अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमल नेवतिया और अन्य कंपनी एबीजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड का नाम शामिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज किए जाने के तत्काल बाद सीबीआई ने 12 फरवरी को 13 ठिकानों पर छापा मारा था। अधिकारियों का दावा है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे अकाउंट बुक आदि जब्त किए गए। इनकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed