फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-august-25-2022-gold-silver-price-in-hindi

Sone Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतें हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, चांदी 711 रुपये उछली

Thu, 25 Aug 2022 06:22 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 25 Aug 2022 06:22 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: सर्राफा बाजार में सोना 402 रुपये की मजबूती के साथ गुरुवार को 52,297 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका। चांदी की कीमतों में भी 711 रुपये की तेजी है। चांदी 56,191 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिक रही है।

विज्ञापन
aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-august-25-2022-gold-silver-price-in-hindi
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉलर में आई कमजोरी के कारण सोने के भाव गुरुवार को इस हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 402 रुपये की मजबूती के साथ गुरुवार को 52,297 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका।  इससे पहले के कारोबारी सेशन में सोना 51,895 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर ट्रेड कर रहा था। 

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में भी 711 रुपये की तेजी है। चांदी 56,191 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिक रही है। पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 55,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी। 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हल्की तेजी के साथ 1,763 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव से ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी 19.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर बिक रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल  के अनुसार डॉलर में गिरावट और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के कमजोर आंकड़ों के कारण सोने की कीमतों में मजबूती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed