Domestic Flights Update: 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, 14 साल तक के बच्चों के लिए जरूरी नहीं आरोग्य सेतु एप
- 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू होगा।
- एएआई ने घरेलू उड़ानें पुन: आरंभ करने की खातिर हवाईअड्डों के लिए एसओपी जारी की है।
- 14 साल से कम आयु के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन बहाल करने का फैसला किया है। देश में हवाई सेवा दो महीने के बाद शुरू होगी। लॉकडाउन 4.0 में केंद्र की ओर से यह बड़ी राहत की खबर है। एएआई ने घरेलू उड़ानें पुन: आरंभ करने के खातिर हवाईअड्डों के लिए मानक संचालक प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
ये हैं दिशानिर्देश
- 14 साल से कम आयु के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु एप अनिवार्य नहीं है।
- सभी यात्रियों को स्क्रीनिंग करानी होगी। आरोग्य सेतु एप पर हरा निशान दिखना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- यात्रियों के लिए हवाईअड्डा टर्मिनल इमारत में प्रवेश करने से पहले थर्मल जांच क्षेत्र से गुजरना अनिवार्य होगा।
- एएआई ने कहा है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हवाईअड्डा संचालकों को टर्मिनल इमारत में प्रवेश से पहले यात्रियों के सामान को संक्रमण मुक्त करने के लिए उचित प्रबंध करने होंगे।
- सभी राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन को एयरपोर्ट के कर्मचारी और यात्रियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट और प्राइवेट टैक्सी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
- साथ ही सीआईएसएफ व ट्रफिक पुलिस को शहर में ट्रैफिक और कार पार्किंग की सख्ती से नजर रखने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है।
- यात्रियों को दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। साथ ही जिन यात्रियों की फ्लाइट अगले चार घंटे में होगी उन्हें ही एयरपोर्ट ट्रमिनल में प्रवेश की इजाजत होगी।
- एयरपोर्ट ट्रमिनल बिल्डिंग के सामने भीड़ नहीं होनी चाहिए। एक मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।
- साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों को सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक करने को कहा गया है।
- टर्मिनल बिल्डिंग में अखबार व मगजीन नहीं होनी चाहिए।
- एयरपोर्ट के स्टाफ को सैनिटाइजर के साथ कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करानी होंगी।
- यात्रियों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए होनी चाहिए।
- भीड़ कम करने के लिए चेक इन काउंटर पहले से ही खोल दिए जाने चाहिए।
- एयरपोर्ट के हर एक कोने में सफाई का ध्यान रखना होगा।
- एयरक्राफ्ट में यात्रियों को खाने की सुविधा नहीं दी जाएगी। सीट पर ही पानी की बोतल मिलेगी।
- अगर किसी यात्री की तबीयत खराब होती है, या कोरोना का कोई लक्षण दिखाई देता है, तो क्रू मेंबर को इसके लिए सूचित किया जाएगा।
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्थिति साफ की है कि यात्री फिजिकल चेक-इन नहीं कर पाएंगे। जो पहले से वेब चेक-इन करके आएंगे, उन्हें ही एयरपोर्ट पर एंट्री मिलेगी।
- एक यात्री को सिर्फ एक बैग ले जाने की अनुमति मिलेगी। वेब चेक-इन के वक्त ही ये बात क्लीयर हो जाएगी।
- डिपार्चर और एराइवल एरिया में ट्रॉली नहीं मिलेगी। जिन यात्रियों को वाकई जरूरत होगी, उन्हें मांगने पर ट्रॉली दी जाएगी। सभी ट्रॉली सैनिटाइज की जाएंगी।
एएआई देश में 100 से अधिक हवाईअड्डों का प्रबंधन देखता है। हालांकि दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद जैसे बड़े हवाईअड्डों का संचालन निजी कंपनियां करती हैं।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी
घरेलू उड़ानों के परिचालन को लेकर जरूर आदेश आ गया है, लेकिन अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी रहेगी। देश में करीब 20 एयरपोर्ट ऐसे हैं, जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालित होती हैं। दुनियाभर में कोरोना के कहर को देखते हुए अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद रखने का ही फैसला लिया गया है।
Ministry of Civil Aviation issues general instructions for domestic travellers. Only those passengers with confirmed web check-in will be allowed to enter the airport. Passengers will be required to wear protective gear (face mask). Only one check-in bag will be allowed. pic.twitter.com/EVFrOnLgzs
— ANI (@ANI) May 21, 2020