{"_id":"615432cc8ebc3e0c16517b25","slug":"aadhaar-card-uidai-slashed-price-for-authentication-by-customers-to-rs-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"UIDAI: आधार से जुड़े इस नियम में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
UIDAI: आधार से जुड़े इस नियम में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान
Wed, 29 Sep 2021 03:03 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 29 Sep 2021 03:03 PM IST
सार
आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है।
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आधार में न सिर्फ आपके पते की जानकारी होती है, बल्कि इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ग्राहकों के लिए आधार सत्यापन को लेकर राशि 20 रुपये से कम कर तीन रुपये कर दी है।
विज्ञापन
ये है इसका उद्देश्य
इससे यह सुनिश्चित होगा कि इकाइयां विभिन्न सेवाओं और लाभों के जरिए लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए उसकी ढांचागत सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगी। मान-सम्मान के साथ लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिये इन बुनियादी ढांचों का उपयोग जरूरी है। इस संदर्भ में यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सौरभ गर्ग ने कहा कि वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आधार का लाभ उठाने की अपार संभावनाएं हैं। NPCI-IAMAI द्वारा आयोजित वैश्विक फिनटेक फेस्ट को संबोधित करते हुए गर्ग ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
मालूम हो कि अब तक 99 करोड़ ई-केवाईसी (नो योर कस्टमर) के लिए आधार प्रणाली का उपयोग किया गया है। सौरभ गर्ग ने ने कहा कि यूआईडीएआई किसी के साथ बायोमेट्रिक्स साझा नहीं करता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अपने सभी भागीदारों से अपेक्षा करता है कि वे समान स्तर की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखें जैसा कि प्राधिकरण करता है।
विज्ञापन
आप घर पर ही आधार सेवा केंद्रों पर आधार को अपडेट कराने के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
ऐसे लें अपॉइंटमेंट
- ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टेब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपॉइंटमेंट का एक विकल्प मिलेगा।
- इस पर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा।
- शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपॉइंटमेंट' पर क्लिक करें।
- अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपॉइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
- उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपॉइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें।
- बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है।