फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   97.69 pc of Rs 2000 currency notes returned: RBI

Rs 2000 Notes: बैंकों में अब तक 2000 के करीब 97.69 फीसदी नोट वापस आए; रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिया बड़ा अपडेट

Mon, 01 Apr 2024 08:10 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Apr 2024 08:10 PM IST
सार

Rs 2000 Notes: भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि 2,000 रुपये के करीब 97.69 फीसदी नोट बैंकिंग प्रणाली वापस आ गए हैं। चलन से बाहर किए गए नोटों में से केवल 8,202 करोड़ रुपये ही अभी भी जनता के पास हैं।  

विज्ञापन
97.69 pc of Rs 2000 currency notes returned: RBI
दो हजार का नोट - फोटो : self

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के करीब 97.69 फीसदी नोट बैंकिंग प्रणाली वापस आ गए हैं। केंद्रीय बैंक ने जानकारी दी कि चलन से बाहर किए गए नोटों में से केवल 8,202 करोड़ रुपये ही अभी भी जनता के पास हैं।  

विज्ञापन

आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने का एलान किया था। एक बयान में आरबीआई ने कहा, 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने के समय प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जब 2000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी। 29 मार्च 2024 को कारोबार बंद होने पर यह घटकर 8,202 करोड़ रुपये रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह 19 मई 2023 तक प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोटों का 97.69 फीसदी वापस आ गया है। 2,000 रुपये के बैंक नोट अभी भी वैध मुद्रा बने हुए हैं। लोग देशभर में आरबीआई के 19 कार्यालयों में 2000 रुपये के बैंक नोट जमा या बदल सकते हैं और देश में अपने बैंक खातों में क्रेडिट के लिए किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय में इंडिया पोस्ट के जरिए 2000 रुपये के बैंक नोट भेज सकते हैं। 

विज्ञापन

इससे पहले ऐसे नोटों को रखने वाली सार्वजनिक और निजी संस्थाओं को शुरू में 30 सितंबर 2023 तक या तो उन्हें बदलने या बैंक खातों में जमा करने के लिए कहा गया था। बाद में समयसीमा बढ़ाकर 7 अक्तूबर 2023 कर दी गई थी।  बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय सेवाएं 7 अक्तूबर 2023 को बंद कर दी गईं। इसके बाद 8 अक्तूबर 2023 से लोगों को आरबीआई के 19 कार्यालयों में या तो मुद्रा का विनिमय करने या उनके बैंक खातों में समान राशि जमा करने का विकल्प प्रदान किया गया। 

बैंक नोटों को जमा या बदलवाने वाले आरबीआई के 19 कार्यालय अहमदाबाद, बंगलूरू, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed