फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   965 international guests will attend wedding of Anant Ambani and Radhika Merchant

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में शामिल होंगे 965 अंतरराष्ट्रीय मेहमान, खाने को मिलेंगे ये पकवान

Fri, 12 Jul 2024 04:03 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Fri, 12 Jul 2024 04:03 PM IST
सार

कई महीनों से चल रहे समारोहों के बाद आखिरकार आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में दुनिया से कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस शादी समारोह में लगभग 965 अंतराष्ट्रीय मेहमान शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
965 international guests will attend wedding of Anant Ambani and Radhika Merchant
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम: shaleenanathani

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कई महीनों से चल रहे समारोहों के बाद आज 12 जुलाई को शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। उनके इन उत्सव में दुनिया से कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस शादी समारोह में लगभग 965 अंतराष्ट्रीय मेहमान शामिल होने जा रहे हैं। जिसमें में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, सोशलाइट किम कार्दशियन, इटली के पूर्व प्रधानमंत्री माटेओ रेंजी,  अमीन नासेर अमराक के सीईओ एवं अध्यक्ष और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंपनी के सीईओ एम्मा वाल्म्स्ले जैसे कॉर्पोरेट दिग्गज तो हैं, साथ ही  मंनोरंजन जगत की नामचीन हस्तियां भी इसमें शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गई हैं। मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का आगमन 11 जुलाई से ही शुरू हो गया है।

विज्ञापन


शादी की थीम भारतीय शाही शादी ग्लैमर है
बताया जा रहा है कि बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) के जियो कन्वेशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का आयोजन हो रहा है। इस शादी की थीम भारतीय शाही शादी ग्लैमर है। इस शादी में अंबानी परिवार  "मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र" (एनएमएससी) में शुक्रवार को ही  भव्य संगीत का समारोह का आयोजन कर रहा है, जिसमें बॉलीवुड के सितारे जिसमें सलमान खान, रणवीर सिंह अपनी शानदार परफॉर्मंस देंगे। इसमें पंजाबी तड़का लगाने के लिए बादशाह और करण औजला भी शामिल होंगे। इसमें बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की नामचीन हस्तियां भी मौजूद होंगी।
विज्ञापन


खाने का है ये मेन्यू
खाने के मेन्यूमें तो दुनिया के सभी व्यंजनों का समावेश इस शादी में है। जिसमें 2,500 से अधिक व्यंजनों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि काशी के चाट भंडार को इस शादी के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा टमाटार की चाट से लेकर मद्रासी कॉफी का स्वाद भी मेहमानों को मिलेगा। शादी का पूरा मेन्यू नीता अंबानी स्वयं ही देख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की सेवाओं के लिए इंडोनेशिया की एक खानपान कंपनी की सेवाएं ली हैं। मेन्यू में नारियल से बने 100 से अधिक व्यंजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारात का समय 3 बजे से शुरू हो जाएगा। बारात में अतिथियों की पोशाक में पगड़ी या साफा सिर पर बाधा जाएगा। खबरें है कि वरमाला रात 8 बजे के आसपास होगी जबकि विवाह की रस्में 9:30 बजे से शुरू होंगी।


प्रधानमंत्री भी हो सकते हैं शामिल
सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं। बता दें कि 13 जुलाई को प्रधानमंत्री मुंबई के दौरे पर आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा प्रधानमंत्री शनिवार 13 जुलाई को बीकेसी में स्थित इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी का उद्घाटन भी करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed