फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   95 per cent people postponed the decision to buy a house in Corona second wave

रियल एस्टेट पर असर : कोरोना की दूसरी लहर में 95 फीसदी ने टाला मकान खरीदने का फैसला

Fri, 11 Jun 2021 03:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 03:50 AM IST
सार

  • क्रेडाई का दावा- रियल एस्टेट क्षेत्र पर पिछले साल से ज्यादा असर
  • 95 फीसदी बिल्डरों ने लॉकडाउन की वजह से प्रोजेक्ट में देरी की आशंका जताई 

विज्ञापन
95 per cent people postponed the decision to buy a house in Corona second wave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर का रियल एस्टेट क्षेत्र पर पिछले साल से ज्यादा असर पड़ा है। रियल एस्टेट संगठन क्रेडाई ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के दबाव में 95 फीसदी ग्राहकों ने मकान खरीदने की योजना को टाल दिया है। अप्रैल के बाद से ही बिक्री और नई परियोजनाओं में तेजी से कमी आ रही है।

विज्ञापन


रियल एस्टेट क्षेत्र की 13 हजार कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन क्रेडाई के अनुसार, 95 फीसदी बिल्डरों ने लॉकडाउन की वजह से प्रोजेक्ट में देरी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


क्रेडाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन पटोदिया ने कहा, मजदूरों की कमी, अप्रूवल में देरी और कच्चे माल की आपूर्ति बाधित होने से अधिकतर निर्माण लटक गए हैं। 98 फीसदी डेवलपर्स ने माना है कि ग्राहकों की पूछताछ में बड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फीसदी तक बढ़ सकते हैं मकानों के दाम
क्रेडाई ने अनुमान जताया है कि स्टील, सीमेंट आदि के दाम बढ़ने से मकानों की निर्माण लागत में इजाफा हुआ है। इस कारण अगले कुछ समय तक मकानों की कीमतों में 10-20 फीसदी बढ़ोतरी दिख सकती है।

पटोदिया ने कहा, मकानों के दाम बढ़ने का मतलब यह नहीं होगा कि बिल्डरों की कमाई में इजाफा हो रहा है, क्योंकि निर्माण लागत पहले ही 15 फीसदी बढ़ चुकी है। स्टील-सीमेंट के दाम पिछले कुछ सप्ताह में 50 फीसदी तक बढ़े हैं। ऐसे में क्षेत्र को दबाव से निकालने के लिए राहत पैकेज की जरूरत है।

ई-फार्मेसी 1एमजी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी टाटा, रिलायंस-अमेजन को टक्कर
डिजिटल बाजार में पहुंच बनाने की कोशिश कर रही टाटा ने अब दवाओं की होम डिलीवरी करने वाली ई-फार्मेसी कंपनी 1एमजी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया है। टाटा की अनुषंगी कंपनी टाटा डिजिटल ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह कदम ऑनलाइन बाजार में विस्तार रणनीति का हिस्सा है।


टाटा डिजिटल के सीईओ प्रतीक पाल ने कहा, इस डील के जरिये ग्राहकों को मेडिकल जांच और डॉक्टरों का परामर्श भी घर बैठे उपलब्ध होगा। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि टाटा और 1एमजी की यह डील ई-फार्मेसी बाजार में रिलायंस और अमेजन के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ा देगी। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed