{"_id":"633cdd37ccf6c41227552b9a","slug":"8000-crore-iphone-exports-from-india-in-five-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apple: पांच महीने में भारत से 8000 करोड़ के आईफोन का निर्यात, मार्च 2023 तक दोगुना होने का अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Apple: पांच महीने में भारत से 8000 करोड़ के आईफोन का निर्यात, मार्च 2023 तक दोगुना होने का अनुमान
Wed, 05 Oct 2022 06:56 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 Oct 2022 06:56 AM IST
सार
चीन के एक विकल्प के रूप में भारत इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को स्थापित कर रहा है। एपल आईफोन 14 को भी चेन्नई में बनाएगी।
विज्ञापन
iPhone
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एपल ने पिछले 5 महीने में भारत से 8,000 करोड़ रुपये के आईफोन का निर्यात किया है। इसमें आईफोन 11, 12 और 13 के फोन शामिल हैं। मार्च, 2023 तक इसके 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मार्च, 2022 तक इसने 10 हजार करोड़ के करीब का आईफोन निर्यात किया था। यह निर्यात मुख्य रूप से यूरोप और मध्य पूर्व देशों में किया गया। चीन के एक विकल्प के रूप में भारत इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को स्थापित कर रहा है। एपल आईफोन 14 को भी चेन्नई में बनाएगी।
विज्ञापन
भारत धीरे-धीरे चीन प्लस वन की रणनीति पर लगातार चोट कर रहा है। भारत के लिए यह सफलता का एक बड़ा संकेत है। एपल की ठेके वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन, पेगट्रॉन और विस्टॅन अभी भारत में आईफोन बना रही हैं। यह तीनों सरकार की विनिर्माण प्रोत्साहन योजना में शामिल हैं। इसी योजना को लैपटॉप और आईपैड के लिए भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
सितंबर में पाम तेल आयात एक साल के उच्च स्तर पर
सितंबर में भारत ने 1.2 मिलियन टन पाम तेल का आयात किया है। यह एक साल में सबसे ज्यादा है। जबकि सोया तेल का आयात 10% बढ़कर 2.70 लाख टन रहा है। सनफ्लावर का आयात 22% बढ़कर 1.65 लाख टन रहा है। तेल डीलरों ने बताया कि त्योहारी सीजन में तेज मांग के कारण ऐसा हुआ है।
- विश्लेषकों का कहना है कि सोयातेल की तुलना में पाम तेल 300 डॉलर सस्ता है, क्योंकि इंडोनेशिया अपने भंडार को कम करने की कोशिश कर रहा है।
- सोया तेल 1,207 डॉलर टन है जबकि कच्चे पाम तेल की कीमत 855 डॉलर टन है। इसमें बीमा, किराया और अन्य लागत भी शामिल हैं। अक्तूबर में भी 10 लाख टन तेल का आयात हो सकता है।