फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   7th Pay Commission: Decision On DA, DR, Arrears to be Announced Today after Meeting

7th Pay Commission: लाखों केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए आज का दिन खास, हो सकता है डीए-डीआर एरियर का फैसला

Sat, 26 Jun 2021 11:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 26 Jun 2021 11:29 AM IST
सार

आज केंद्रीय कर्मचारियों की संस्था जेसीएम, वित्त मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के अधिकारियों की बैठक है। बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्रीय कर्मचारियों को डीए बकाए और पेंशनरों को डीआर का भुगतान करना है।

विज्ञापन
7th Pay Commission: Decision On DA, DR, Arrears to be Announced Today after Meeting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आज का दिन बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज सरकारी कर्मियों और रिटायर्ड लोगों के 18 माह से बंद महंगाई भत्ता व डीआर को लेकर अहम बैठक होगी। यह बैठक केंद्रीय कर्मचारियों की संस्था नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM), वित्त मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) के अधिकारियों के बीच होगी। उम्मीद की जा रही है कि बैठक के खत्म होने के साथ ही जुलाई में डीए और डीआर बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार के 52 लाख कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स का इंतजार खत्म हो सकता है।

विज्ञापन


ये है बैठक का एजेंडा
इस बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्रीय कर्मचारियों को डीए बकाए और पेंशनरों को डीआर का भुगतान करना है। मिंट के अनुसार, नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक इस बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट सेक्रेटरी करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से 7वें वेतन आयोग के डीए और डीआर पर चर्चा होगी। इस बैठक के बाद डीए के मुद्दे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक
मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए आर्थिक हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रोक रखा है। सरकार ने जनवरी 2020 से महंगाई भत्ता रोक दिया था। जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा था। इसके बाद दूसरी छमाही (जून 2020) में इसमें तीन फीसदी का इजाफा हुआ। जनवरी 2021 में यह चार फीसदी बढ़ा था। इस तरह डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी होने से कर्मचारियों को लाभ होगा। हालांकि सरकार ने पिछले साल जनवरी से ही इसमें रोक लगाई हुई है। सरकार ने जून 2021 तक डीए और डीआर फ्रीज कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीए की तीन किस्तें लंबित
पहले यह बैठक आठ मई में होनी थी। लेकिन देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से इसे टाल दिया गया था। केंद्रीय कर्मचारियों की डीए की तीन किस्तें लंबित हैं। महामारी के कारण सरकार ने डीए फ्रीज कर रखा है। साथ ही पूर्व कर्मचारियों के डीआर की किस्तों का भुगतान भी नहीं हुआ है। 


क्या है महंगाई भत्ता?
मालूम हो कि महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा है। यह कर्मचारी के मूल वेतन का एक निश्चित फीसदी होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान करती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed