फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   611 crore initial capital allotted to startup, center will give 945 crore in four years

Startup: स्टार्टअप को 611 करोड़ की शुरुआती पूंजी आवंटित, चार साल में 945 करोड़ देगा केंद्र

Wed, 03 May 2023 05:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 03 May 2023 05:09 AM IST
सार

उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) में संयुक्त सचिव मनमीत नंदा ने कहा, योजना शुरू होने के दो साल के भीतर यह योजना नवाचार को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रही है।

विज्ञापन
611 crore initial capital allotted to startup, center will give 945 crore in four years
स्टार्टअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने स्टार्टअप के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई सीड फंड (शुरुआती पूंजी) उपलब्ध कराने की योजना के तहत इंक्यूबेटर को 611 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इनमें से 61 करोड़ रुपये अब तक स्टार्टअप को दिए जा चुके हैं। सरकार ने अप्रैल, 2021 में 945 करोड़ रुपये के आवंटन से स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना शुरू की थी। इस राशि को वित्त वर्ष 2024-25 तक आवंटित किया जाना है।

विज्ञापन


उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) में संयुक्त सचिव मनमीत नंदा ने कहा, योजना शुरू होने के दो साल के भीतर यह योजना नवाचार को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इंक्यूबेटर (नए स्टार्टअप को शुरुआती समर्थन देने वाले संस्थान) के माध्यम से योग्य पाए जाने वाले नवाचारी स्टार्टअप को इस फंड के जरिये आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


1000 से अधिक स्टार्टअप ने उठाया लाभ
नंदा ने कहा, योजना के तहत 165 इंक्यूबेटर को चुना गया है। इनके लिए सरकार ने 611 करोड़ मंजूर किया है। योजना से 1,000 से अधिक स्टार्टअप लाभ उठा चुके हैं। विभाग योजना के तहत 945 करोड़ की पूरी राशि के इस्तेमाल में सफल रहेगा। जरूरत होने पर अलग से राशि की भी मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे उद्यम जब्त राशि पाने को 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, योजना 17 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और दावा जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2023 है।  सरकारी ई-मार्केट प्लेस (जीईएम) ने योजना के क्रियान्वयन के लिए अलग से वेब पेज बनाया है। 

 
किशोर बियानी सहित 13 पर 20 लाख का जुर्माना
 सेबी ने फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेस (एफसीआरएल) और किशोर बियानी सहित 13 लोगों पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है। इसे 45 दिनों के अंदर भरना होगा।
दरअसल, प्रैक्सिस के 30 लाख इक्विटी शेयरों को इसकी प्रवर्तक एफसीआरएल को आवंटित किया गया था। एफसीआरएल व अन्य को शेयरों के अधिग्रहण और खरीद नियम के तहत खुली पेशकश की घोषणा करनी चाहिए थी, जो नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed