फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   50th GST Council Meet On July 11, Online Gaming, Curbing Tax Evasion On Agenda

GST Council: जीएसटी की 50वीं बैठक 11 जुलाई को, फर्जी पंजीकरण समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Fri, 16 Jun 2023 02:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Jun 2023 02:55 PM IST
सार

GST Council: जीएसटी की 50वीं बैठक 11 जुलाई को, फर्जी पंजीकरण समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
50th GST Council Meet On July 11, Online Gaming, Curbing Tax Evasion On Agenda
GST Council Meeting - फोटो : Istock

विस्तार

वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) परिषद 11 जुलाई को होने वाली अपनी बैठक के दौरान फर्जी पंजीकरण और फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने पर लगाम लगाने जैसे मसलों पर चर्चा कर सकती है।

विज्ञापन


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने संवाददाताओं से कहा, "हम कुछ अन्य उपायों पर विचार कर रहे हैं और हम उन्हें विधि समिति और जीएसटी परिषद की उचित प्रक्रिया के तहत उठाएंगे।" बता दें कि जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक 11 जुलाई को होनी है।

विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी जीओएम की रिपोर्ट पर भी हो सकती है चर्चा

परिषद ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और हॉर्स रेसिंग पर जीओएम की रिपोर्ट पर भी चर्चा करेगी और इसे जल्द ही राज्यों के बीच प्रसारित करेगी। मंत्री समूह ने पिछले साल दिसंबर में परिषद को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन परिषद ने इस पर चर्चा नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, जीएसटी परिषद को दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए बनी मंत्रियों के समूह (जीओएम) के लिए एक संयोजक पर भी फैसला लेना है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पैनल के संयोजक थे और अब कर्नाटक में सरकार बदलने के साथ परिषद को एक नए संयोजक का चयन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed