Free trade Agreement: भारत-ईयू एफटीए की 14वीं वार्ता 6 अक्तूबर से, साल के अंत तक समझौते का लक्ष्य
भारत-ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बड़ा अपडेट आया है। 14वें दौर की वार्ता 6 अक्तूबर से शुरू हो रही है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन और प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल के अंत तक एफटीए को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुफ्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर 14वें दौर की वार्ता 6 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। दोनों पक्ष इस वर्ष के अंत तक समझौते को अंतिम रूप देने के लक्ष्य के साथ तेजी से बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Cheque Clearance Rule: आज से कुछ घंटों में ही क्लियर हो जाएंगे आपके बैंक चेक, जानें नए नियम
भारत में यूरोपीय कंपनियों की भूमिका मजबूत हो रही
ईयू के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने फेडरेशन ऑफ यूरोपियन बिजनेस इन इंडिया (FEBI) की दूसरी वार्षिक आम बैठक में कहा कि यूरोपीय कंपनियों की भारत में भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि हमने हाल ही में भारत में ईयू व्यवसायों की भूमिका पर एक सर्वे किया है। वर्तमान में भारत में लगभग 6,000 यूरोपीय कंपनियां काम कर रही हैं, जिनकी संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। ये कंपनियां विनिर्माण, व्यावसायिक सेवाओं और सूचना व संचार प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
The 14th round of negotiations for the India-European Union (EU) Free Trade Agreement (FTA) is starting from October 6
EU Ambassador Hervé Delphin, at the 2nd Annual General Meeting of FEBI, said, "We recently conducted a survey on the role of EU businesses in India. There are… pic.twitter.com/VR4W1Lnc3t— ANI (@ANI) October 4, 2025
यूरोपीय कंपनियों ने भारत में 30 लाख रोजगार सृजित किए
उन्होंने आगे बताया कि यूरोपीय कंपनियों ने भारत में 30 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं। वर्ष 2024 में भारत में इन कंपनियों का कुल टर्नओवर 186 अरब यूरो रहा, जो भारतीय अर्थव्यवस्था का लगभग पांच प्रतिशत है। डेल्फिन ने कहा कि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन और प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल के अंत तक एफटीए को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है। वार्ता दल इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हम अगले दौर की वार्ता और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते की दिशा में आगे की वार्ताओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं।