फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   124 years old Godrej Group headed for family split here is all you need to know in Hindi

Godrej Group: 124 साल पुराने गोदरेज समूह का होगा बंटवारा, दो हिस्सों में बंटेगा 4.1 अरब डॉलर का कारोबार

Fri, 29 Oct 2021 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 29 Oct 2021 09:28 PM IST
सार

देश के प्रमुख और सबसे पुराने कारोबारी समूहों में से एक गोदरेज समूह में अब बंटवारा होने जा रहा है। इसके लिए आधिकारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़िए इससे संबंधित पूरी जानकारी...

विज्ञापन
124 years old Godrej Group headed for family split here is all you need to know in Hindi
आदि गोदरेज - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

साबुन से लेकर घरेलू उपकरण और रियल स्टेट तक का कारोबार करने वाले 4.1 अरब डॉलर का गोदरेज समूह का दो भाईयों के बीच बंटवारा होने जा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि बाहरी सलाह का हवाला देते हुए परिवार ने इस 124 साल पुराने समूह का सौहार्दपूर्ण विभाजन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जिन दो भागों में इस समूह को बांटा जाएगा, उनमें से एक आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर का होगा। वहीं, दूसरा हिस्सा, जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज कृष्णा का होगा। वर्तमान में, समूह का नेतृत्व आदि गोदरेज (79) कर रहे हैं, जो इसके चेयरमैन हैं। वहीं, उनके भाई नादिर गोदरेज, गोदरेज इंडस्ट्रीज और गोदरेज एग्रोवेट के चेयरमैन पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन


आदि और नादिर के चचेरे भाई जमशेद गोदरेज, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मिलिटेड के चेयरमैन हैं। यह गोदरेज समूह की एक प्रमुख फर्म है और देश के सबसे पुराने व्यापारिक घरानों में से एक भी है। इसकी स्थापना 1897 में वकील से सीरियल उद्यमी बने अर्देशिर गोदरेज ने की थी। उन्होंने कुछ असफल कोशिशों के बाद ताला उद्योग में सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदरेज परिवार ने जारी किया संयुक्त बयान
इस बारे में गोदरेज परिवार की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, 'गोदरेज परिवार अपने शेयरधारकों के लिए सर्वोत्तम हित सुनिश्चित करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से समूह के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक योजना पर काम कर रहा है।' इसमें आगे कहा गया कि इसके हिस्से के रूप में, हमने इस पर बाहरी भागीदारों से भी सलाह मांगी है। परिवार के बीच ये चर्चाएं हो रही हैं।


समूह के अंतर्गत आने वाली प्रमुख कंपनियां
गोदरेज समूह में प्रवर्तकों की लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी उन ट्रस्टों में है जो पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में निवेश करते हैं। समूह की प्रमुख कंपनियों में प्रमुख गैर-सूचीबद्ध इंजीनियरिंग फर्म गोदरेज एंड बॉयस एमएफजी कंपनी लिमिटेड और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट, गोदरेज प्रॉपर्टीज व गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी सूचीबद्ध संस्थाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed