फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   12 IPOs left a gaping hole in investors pockets as stocks crack 50-67 percent from highs

IPO: 12 आईपीओ से निवेशकों को 69 फसीदी तक घाटा, पेटीएम, पॉलिसीबाजार और जोमैटो जैसे इश्यू में हुआ ज्यादा नुकसान

Wed, 28 Sep 2022 05:56 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/ एजेंसी, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/ एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 28 Sep 2022 05:56 AM IST
सार

सबसे ज्यादा नुकसान वाले में पेटीएम है जिसने आईपीओ के भाव की तुलना में 69 फीसदी का घाटा दिया है। आईपीओ भाव के अलावा इन शेयरों के ऊपरी स्तर के भाव से भी गिरावट आई है। यह सभी 50 फीसदी से 67 फीसदी तक टूटे हैं।

विज्ञापन
12 IPOs left a gaping hole in investors pockets as stocks crack 50-67 percent from highs
शेयर बाजार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार की गिरावट में अब आईपीओ लाने वाली कंपनियों के शेयर भी आ गए हैं। 12 ऐसे शेयर हैं जिनमें निवेशकों को 69 फीसदी तक का घाटा मिला है। एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा आकार वाले कुल 41 आईपीओ में से 12 आईपीओ ने निवेशकों को अधिक नुकसान दिया है। इसमें से आधे तो लिस्टिंग कीमत से कम पर जबकि 18 आईपीओ की कीमत से कम पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा नुकसान वाले में पेटीएम है जिसने आईपीओ के भाव की तुलना में 69 फीसदी का घाटा दिया है। आईपीओ भाव के अलावा इन शेयरों के ऊपरी स्तर के भाव से भी गिरावट आई है। यह सभी 50 फीसदी से 67 फीसदी तक टूटे हैं। ग्लेनमार्क के शेयर में आईपीओ के भाव से 46 फीसदी की जबकि केमप्लास्ट के शेयर में 25  फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन


कार ट्रेड ने दिया 61 फीसदी का घाटा
कार ट्रेड का शेयर अपने आईपीओ भाव से 61 फीसदी नीचे है जबकि पॉलिसीबाजार का शेयर 51 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। जोमैटो का शेयर 24 फीसदी तो फिनो पेमेंट्स बैंक का शेयर 60 फीसदी का घाटा निवेशकों को दिया है। कृष्णा डायग्नोस्टिक के शेयर ने निवेशकों को 50 फीसदी का घाटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 लाख करोड़ निवेश करेगा अदाणी समूह
अदाणी समूह के मालिक गौतम अदाणी ने कहा कि वे अगले एक दशक में 8 लाख करोड़ रुपये (100 अरब डॉलर) का निवेश करेंगे। यह निवेश नई ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्रों में किया जाएगा। इसमें डाटा केंद्र भी होंगे। इसमें से 70 फीसदी निवेश ऊर्जा परिवर्तन क्षेत्र में होगा। सिंगापुर में एक कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, आने वाला समय नई ऊर्जा क्षेत्र का है। वह हाईब्रिड नवीनीकरण ऊर्जा जनरेशन में 45 गीगावाट जोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed