फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   12 Companies Benefitted From Short Selling In Adani Group Shares: Report

Hindenburg: अदाणी के शेयरों में शॉर्ट सेलिंग कर एक दर्जन कंपनियों ने कमाया मोटा मुनाफा, जांच में बाहर आया सच!

Tue, 29 Aug 2023 02:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Aug 2023 02:17 PM IST
सार

Hindenburg Report Probe: हिंडनबर्ग रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बिकवाली से लाभ कमाने वाली 12 संस्थाओं में से तीन भारत के हैं, इन में से एक विदेशी बैंक की भारतीय शाखा है, चार कंपनियां मॉरीशस में और एक-एक फ्रांस, हांगकांग, केमैन द्वीप, आयरलैंड और लंदन में स्थित हैं।

विज्ञापन
12 Companies Benefitted From Short Selling In Adani Group Shares: Report
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट और उसके बाद अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद निष्कर्ष पर पहुंचा है। एजेंसी के अनुसार टैक्स हेवन देशों में स्थित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई/एफआईआई) सहित एक दर्जन कंपनियों ने समूह के शेयरों की बिकवाली कर सबसे ज्यादा लाभ कमाया। 

विज्ञापन


शॉर्ट सेलर या लघु विक्रेता वे निवेशक होते हैं जो आश्वस्त होते हैं कि शेयरों की कीमतें गिरेंगी। वे इस आधार पर दांव लगाते हैं कि किसी कंपनी के शेयर किस स्तर तक लुढकेंगे। वे ऐसे कंपनियों के शेयर बेचने के लिए शेयर उधार लेते हैं और बाद में उन्हें कम कीमत पर वापस खरीद लेते हैं। इस प्रकार वे लेनदेन में मुनाफा बनाते हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार इस वर्ष जुलाई में ईडी ने सेबी से साझा किए अपने निष्कर्ष

ईडी ने इस वर्ष जुलाई में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ अपने निष्कर्ष साझा किए थे। कथित तौर पर इन निष्कर्षों के अनुसार कुछ शॉर्ट सेलर्स ने 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट प्रकाशित होने से 2-3 दिन पहले ही अदाणी समूह के शेयरों में शॉर्ट पोजीशन ले ली थी और कुछ अन्य ने पहली बार शॉर्ट पोजीशन ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि घरेलू निवेशकों के साथ सेबी के साथ पंजीकृत एफपीआई/एफआईआई को डेरिवेटिव में शॉर्ट सेलिंग का कारोबार करने की अनुमति है। यह एक ऐसा उपकरण है जो निवेशकों को शॉर्ट पोजीशन लेकर बाजार जोखिमों से बचाव करने की अनुमति देते हैं। सेबी विनियमित शॉर्ट सेलिंग की अनुमति देता है क्योंकि सेबी मानता है कि शॉर्ट सेलिंग पर रोक शेयरों की सही कीमत को प्रभावित कर सकता है। यह सुविधा नहीं मिलते से प्रमोटरों को कीमतों में हेरफेर करने की निर्बाध स्वतंत्रता मिल जाती है। 

अदाणी के शेयरों की शॉर्ट सेलिंग कर मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में तीन भारत के

सूत्रों के अनुसार, हिंडनबर्ग रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बिकवाली से लाभ कमाने वाली 12 संस्थाओं में से तीन भारत के हैं, इन में से एक विदेशी बैंक की भारतीय शाखा है, चार कंपनियां मॉरीशस में और एक-एक फ्रांस, हांगकांग, केमैन द्वीप, आयरलैंड और लंदन में स्थित हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार किसी भी एफपीआई/एफआईआई ने आयकर अधिकारियों को अपनी स्वामित्व संरचना का खुलासा नहीं किया है। उदाहरण के लिए, एक कंपनी को जुलाई 2020 में पंजीकृत किया गया था और सितंबर 2021 तक उसकी कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं थी, और सितंबर 2021 से मार्च 2022 तक छह महीने की छोटी अवधि में कंपनी ने 31,000 करोड़ रुपये का कारोबार कर 1,100 करोड़ रुपये की आय का दावा किया।

एक अन्य वैश्विक वित्तीय सेवा समूह, जो भारत में एक बैंक के रूप में अपनी सेवाएं देता है, ने ना केवल अदाणी समूह के शेयरों की बिक्री कर 122 करोड़ रुपये कमाए, बल्कि एक एफआईआई के रूप में बिना किसी आयकर के "9,700 करोड़ रुपये की भारी आय" भी अर्जित की।

केमैन आइलैंड्स स्थित एक एफआईआई जो अदाणी समूह के शेयरों में बिकवाली कर लाभ कमाने वालों में शीर्ष पर है को अमेरिका में अंदरूनी व्यापार का दोषी माना गया था और उसने 1.8 बिलियन डॉलर का जुर्माना अदा किया था।

कई कंपनियों ने शॉर्ट सेलिंग के लिए समूह के शेयरों में 20 जनवरी को पोजिशन ली

दरअसल, इस एफपीआई ने 20 जनवरी को अदाणी समूह के शेयरों में शॉर्ट पोजिशन ली थी और 23 जनवरी को अपने पोजीशन में और बढ़ोतरी की। मॉरीशस स्थित एक अन्य फंड ने पहली बार 10 जनवरी को अदाणी समूह के शेयरों में शॉर्ट पोजिशन ली।



अदाणी समूह के शेयरों में शॉर्ट पोजिशन लेकर बड़ा मुनाफा कमाने वालों में भारत में पंजीकृत दो कंपनियां भी शामिल हैं। उनमें एक नई दिल्ली में पंजीकृत है, जिसके प्रमोटर के खिलाफ सेबी ने निवेशकों को गुमराह करने और शेयर बाजार में हेरफेर के लिए एक आदेश पारित किया था। वहीं दूसरी कंपनी मुंबई में पंजीकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed