फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   10 year boy who wants to start his own airline ask three questions to qantas ceo

हवाई कंपनी के सीईओ से 10 साल के बच्चे ने पूछे यह सवाल, एयरलाइन ने मीटिंग के लिए बुलाया

Wed, 13 Mar 2019 05:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 13 Mar 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
10 year boy who wants to start his own airline ask three questions to qantas ceo
qantas - फोटो : Qantas twitter account

कभी कभार छोटे बच्चे भी ऐसे सवाल बड़ों से पूछते हैं, जिनका जवाब देना काफी मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक ऐसा वाक्या ऑस्ट्रेलिया में हुआ, जब एक 10 साल के बच्चे ने देश की सबसे पुरानी एयरलाइन कंपनी कंतास के सीईओ एलन जॉयस से पत्र लिखकर तीन गंभीर सवाल पूछे। इन सवालों में से कंपनी ने दो के तो जवाब दे दिए, लेकिन तीसरे सवाल का जवाब देने के लिए मीटिंग पर बुलाया। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ट्वीट

कंतास एयरलाइन ने इस बच्चे के द्वारा हाथ से लिखे गए पत्र, सीईओ द्वारा दिए गए दो सवालों के जवाब और बच्चे की फोटो को अपने ट्विटर खाते से 11 मार्च को ट्वीट किया है। इसके बाद यह ट्वीट पूरी दुनिया में वायरल हो गया है। अभी तक कुल 73 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं और 28 हजार लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन



10 year boy who wants to start his own airline ask three questions to qantas ceo
qantas airways

दोनों कंपनियों के सीईओ की होगी मुलाकात

कंपनी ने लिखा है कि तीसरे सवाल के जवाब के लिए दोनों कंपनियों के सीईओ आपस में मिलेंगे। कंतास ने कहा है कि हमारे प्रतिद्वंदी एक दूसरे से सलाह नहीं लेते हैं, लेकिन जब एयरलाइन का मालिक ही आगे आए तो केवल ऐसी मीटिंग ही जरिया बनता है। 

यह है वो लड़का और उसके तीन सवाल

इस 10 साल के लड़के का नाम एलेक्स जेक्वॉट है। इस लड़के ने खुद को ओशियाना एक्सप्रेस नाम की कंपनी का सीईओ बताया है। इसने पत्र में लिखा है कि इसने कंपनी चलाने के लिए एक मुख्य वित्तीय अधिकारी, आईटी हेड, मेंटिनेंस का हेड और केबिन क्रू के हेड की नियुक्ति कर दी है। 

एलेक्स ने पहला सवाल लिखा है कि वो अपनी एयरलाइन कंपनी को खोल रहा है, लेकिन अभी इसको शुरू करने में काफी दिन हैं, ऐसे में इसकी तैयारी करने के लिए और क्या करना होगा?

एलेक्स का दूसरा सवाल है कि क्या आपके पास एयरलाइन कंपनी खोलने के कुछ टिप्स हैं। मुझे इस बारे में कुछ और जानकारी चाहिए?

एलेक्स का तीसरा सवाल है कि सिडनी से लंदन की लंबी उड़ान पर सोने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्या आपके पास इसके लिए कोई समाधान है?

जल्द होगी मुलाकात

एलन जॉयस ने एलेक्स का पत्र मिलने के बाद उसे मीटिंग के लिए बुलाया है। जॉयस ने कहा है कि यह मीटिंग ऑस्ट्रेलिया की सबसे पुरानी एयरलाइन के सीईओ और सबसे नई एयरलाइन कंपनी के सीईओ के बीच होगी। इसके साथ ही वो एलेक्स को अपने ऑपरेशन सेंटर का भी दौरा करवाएंगे। यह मुलाकात जल्द होगी, लेकिन फिलहाल इसके लिए किसी तरह का वक्त तय नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed