{"_id":"5a7013074f1c1b7c268b723a","slug":"budget2018-general-budget-will-be-presented-in-lok-sabha-on-february-1-know-the-facts","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में आज पेश होगा आम बजट, जानिए इससे जुड़ी खास बातें","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
लोकसभा में आज पेश होगा आम बजट, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Budget 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का आम बजट 1 फरवरी को लोकसभा में पेश होने वाला है। इस बजट में खास बात ये है कि इसमें रेल बजट भी शामिल है और इसे अपनी तय तारीख से पहले पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
बजट से जुड़ी कुछ खास बातें
आपको बता दें कि पहली बार 26 नवंबर 1947 को बजट पेश किया गया था और उस समय वित्तमंत्री आर के शानमुघन थे। सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्तमंत्री मोरारजी देसाई थे उन्होंने 8 बजट और 2 अंतरिम बजट पेश किये थे। मोरारजी ने अपने जन्मदिन 29 फरवरी 1964 और 1968 में भी बजट पेश किया था।
विज्ञापन
मोरारजी देसाई, पी चिदंबरम, प्रणब मुखर्जी और सीडी देशमुख ऐसे वित्तमंत्री थे जिन्होंने 6 बार या उससे ज्यादा बार बजट पेश किया था। वहीं 1994-95 में मनमोहन सिंह सर्विस टैक्स पहली बार लागू करने वाले वित्त मंत्री बने थे। इंदिरा गांधी पहली ऐसी महिला वित्तमंत्री थीं जिन्होंने बजट पेश किया था।
विज्ञापन
देश में ऐसा भी समय आया है जब एक साल में दो वित्तमंत्रियों ने एक ही साल में बजट पेश किया था। यशवंत सिन्हा और मनमोहन सिंह ने एक ही साल में बजट पेश किया था। हालांकि 1958-59, 1968-70 तथा 1986-87 में भारतीय प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी बजट पेश किया था।