फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Budget 2024: Tourism industry will boom, not only contribute to GDP, but will also increase employment

Budget 2024: 45 अरब डॉलर तक पहुंचेगा पर्यटन उद्योग, न सिर्फ जीडीपी में होगा योगदान, बल्कि ऐसे बढ़ेंगे रोजगार

Thu, 01 Feb 2024 03:39 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट के दौरान देश के पर्यटन को और टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ाने के पूरा फ्रेमवर्क तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों के व्यापक प्रचार प्रसार और विस्तार के लिए न सिर्फ ब्रांडिंग की जाएगी बल्कि पूरा फ्रेमवर्क तैयार होगा...
loader
Budget 2024: Tourism industry will boom, not only contribute to GDP, but will also increase employment
Budget 2024: Tourism Industry - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

देश के सकल घरेलू उत्पाद में तकरीबन साढ़े छह फ़ीसदी और भारत के कुल रोजगार में तकरीबन नौ फ़ीसदी का योगदान देश के पर्यटन उद्योग से हो रहा है। पर्यटन उद्योग से ताल्लुक रखने वाली संस्थाओं के आंकलन के मुताबिक अगले दो साल के भीतर देश का पर्यटन बाजार 45 अरब डालर पहुंच जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिए जाने की घोषणा के साथ इस इंडस्ट्री के और तेजी से बढ़ने की उम्मीद लगाई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट के दौरान देश के पर्यटन को और टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ाने के पूरा फ्रेमवर्क तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों के व्यापक प्रचार प्रसार और विस्तार के लिए न सिर्फ ब्रांडिंग की जाएगी बल्कि पूरा फ्रेमवर्क तैयार होगा। इसी के साथ राज्यों के पर्यटन को विस्तार देने के लिए दीर्घकालिक ब्याज मुक्त ऋण भी दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार राज्यों को बेहतर टूरिज्म और सुविधाओं के लिहाज से रेटिंग भी देगी। ताकि पर्यटन को और विस्तार दिया जा सके।

अगले 10 सालों में तेजी से बढ़ेगा पर्यटन उद्योग

ऑल इंडिया टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के जगदीप पुरी कहते हैं कि इस बजट में वित्त मंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणाएं की हैं, उससे आने वाले दिनों में उनकी इंडस्ट्री बहुत तेजी से बढ़ेगी। पुरी कहते हैं कि कोविड के बाद पर्यटन इंडस्ट्री में हुई गिरावट अब तेजी से उभर रही है। वह कहते हैं कि एक अनुमान के मुताबिक इस साल और अगले साल तक देश की पर्यटन इंडस्ट्री औसतन सालाना 45 अरब डॉलर की हो जाएगी। आंकड़ों के मुताबिक पर्यटन उद्योग के अलग-अलग संस्थाओं की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट बताती है कि अगले 10 सालों में यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली इंडस्ट्री होगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में अध्यात्मिक पर्यटन से लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने की घोषणा की। इंडिया ट्रैवल मार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह कहते हैं कि निश्चित तौर पर वित्त मंत्री के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने की घोषणा से इस इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट मिलेगा। वह कहते हैं जिस तरीके से लक्षद्वीप समेत अलग-अलग आईलैंड में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने और उन्हें आगे बढ़ाने की बात कही गई है, वह आने वाले समय में दिखाना भी शुरू हो जाएगा। अजय के मुताबिक राज्यों को पर्यटन के लिहाज से दी जाने वाली रैंकिंग का बड़ा फायदा दुनिया से आने वाले पर्यटकों को होगा, जिससे उनकी इंडस्ट्री और आगे बढ़ेगी।

ऑल इंडिया होटल एंड रिजॉर्ट्स एसोसिएशन के अखिल सिंह कहते हैं कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने से रोजगार के और कई रास्ते खुलने लगेंगे। अखिल कहते हैं कि इसमें अलग-अलग भाषाओं की जानकारी रखने वालों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा वहां इंडस्ट्री को भी पर्यटन के बढ़ने से बूस्ट मिलेगा। खासतौर से जब सरकार लक्षद्वीप जैसे अविकसित टूरिस्ट प्लेस को बढ़ावा दे रही है, तो यह डबल बूस्टर जैसा माना जा रहा है। अखिल कहते हैं कि जितने अनएक्सप्लोर्ड समुद्री इलाकों के पर्यटन स्थल को डेवलप किया जाएगा, उतना ही रोजगार उन इलाकों में बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed