{"_id":"6a890bae0de966cb9b0af11d","slug":"onion-price-11pc-increase-in-week-rates-to-drop-next-month-prices-will-decrease-after-buffer-stock-sales-begin-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज एक हफ्ते में 11% महंगा: अगले माह से कम होंगे दाम, बफर स्टॉक से बिक्री शुरू होने पर घटेंगी प्याज के दाम","category":{"title":"Bonus","title_hn":"बोनस","slug":"bonus"}}
प्याज एक हफ्ते में 11% महंगा: अगले माह से कम होंगे दाम, बफर स्टॉक से बिक्री शुरू होने पर घटेंगी प्याज के दाम
Sat, 22 Aug 2026 08:17 AM IST
ज्योति भास्कर
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:17 AM IST
विज्ञापन
प्याज की कीमतों में उछाल (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारत से खरीफ फसल की आवक में देरी के बीच प्याज की सबसे बड़ी मंडी लासलगांव (महाराष्ट्र) में प्याज की थोक कीमतें उछलकर 35 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गईं। व्यापारियों का कहना है कि देर से बुआई के कारण दक्षिण भारत से खरीफ प्याज की फसल की आवक में देरी होने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। राहत की बात यह है कि जल्द ही कीमतें जल्द नीचे आ सकती हैं।
प्याज की औसत कीमतों पर नजर
उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक, 21 अगस्त को प्याज का औसत खुदरा मूल्य 40.72 रुपये प्रति किलो है। 17 अगस्त को यह 37.20 रुपये प्रति किलो था। एक महीने पहले 34.87 रुपये प्रति किलो था।
कीमतों पर लगाम कसने की तैयारी
जमाखोरों पर शिकंजा कसने के लिए बफर स्टॉक से बिक्री शुरू करने की योजना तैयार की गई है। सरकार द्वारा सितंबर के पहले सप्ताह से बफर स्टॉक का प्याज बेचना शुरू करने की उम्मीद है। विभाग रोजाना प्याज की मांग, आपूर्ति और कीमत पर नजर रख रहा है।

-निधि खरे, सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग
- इस महीने कोई बड़ा त्योहार और विवाह सीजन नहीं है। ऐसे में प्याज की मांग सीमित है, लेकिन िफर भी कीमत बढ़ रही है, इसका मतलब है कि कृत्रिम रूप में प्याज का संकट पैदा किया जा रहा है। यही वजह है कि अभी बफर स्टॉक नहीं निकला जा रहा है।
- जल्द ही सरकार कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की बिक्री शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इससे पहले भी बफर स्टॉक जनता के लिए खोला जा सकता है। देश में सालाना 3.10 करोड़ टन प्याज का उत्पादन होता है।