फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Big decision of Supreme Court: order to return nine thousand crores of investors to Franklin Templeton

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : फ्रैंकलिन टेम्पलटन को निवेशकों के नौ हजार करोड़ लौटाने का आदेश

Tue, 02 Feb 2021 08:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 02 Feb 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Big decision of Supreme Court: order to return nine thousand crores of investors to Franklin Templeton
supreme court - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट ने फ्रैंकलिन टेम्पलटन को उसकी छह म्युच्युअल फंड योजना के निवेशकों को 9112 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है। इसके लिए कोर्ट ने कंपनी को तीन सप्ताह का वक्त  दिया है। कंपनी की छह म्यूचुअल फंड योजनाएं बंद की जा रही हैं। 

विज्ञापन


न्यायाधीश एसए नजीर और न्यायाधीश संजीव खन्ना की पीठ ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। शीर्ष कोर्ट ने एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) म्यूचुअल फंड को पैसा लौटाने की जिम्मेदारी दी है। न्यायालय के इस आदेश पर सभी पक्षों के वकीलों ने सहमति जताई। पीठ ने मामले से जुड़े पक्षों को यह छूट दी कि यूनिटधारकों को धन लौटाने या प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई होने की स्थिति में वे न्यायालय के पास आ सकते हैं। 
विज्ञापन


फ्रैंकलिन टेम्पलटन सर्विसेज लि. के वकील ने पीठ के समक्ष कहा कि कंपनी एसबीआई म्यूचुअल फंड के साथ मामले में सहयोग करेगी। इससे पहले, पीठ ने 25 जनवरी को कहा था कि वह छह म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद करने और निवेशकों या यूनिटधारकों को उनके पैसे वितरित करने के लिए ई-वोटिंग प्रक्रिया को लेकर आपत्ति से संबंधित मुद्दों का पहले निपटान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ फ्रैंकलिन टेम्पलटन की अपील पर सुनवाई कर रही है। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में निवेशकों की पूर्व मंजूरी के बिना ‘डेट फंड’ को बंद करने पर रोक लगा दी थी। 

उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल तीन दिसंबर को फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड से छह म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद करने के बारे में यूनिटधारकों की मंजूरी लेने के लिए उनकी बैठक बुलाने को लेकर एक सप्ताह के भीतर कदम उठाने को कहा था। कंपनी ने सात दिसंबर, 2020 को कहा था कि उसने यूनिटधारकों से निश्चित आय वाली छह योजनाओं को बंद करने की मंजूरी मांगी है। 


इन छह योजनाओं का मिलेगा पैसा
फ्रैंकलिन टेम्पलटन की जिन योजनाओं पैसा निवेशकों को वितरित किया जाएगा, वे हैं-इंडिया लो ड्यूरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शार्ट बांड फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शार्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनैमिक एक्रूअल फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम आपुर्चिनिटीज फंड। 

कंपनी ने की थी योजना बंद करने की घोषणा
कंपनी ने भुगतान के दबाव और बांड बाजार में नकदी की कमी का हवाला देते हुए 23 अप्रैल को इन छह म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed