{"_id":"5a60ac7f4f1c1b62268b50bd","slug":"before-budget-arun-jaitely-meets-state-finance-ministers-to-give-suggestion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट से पहले राज्यों के वित्त मंत्री से मिले अरुण जेटली, राज्यों की मांगों पर विचार का दिया आश्वासन ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बजट से पहले राज्यों के वित्त मंत्री से मिले अरुण जेटली, राज्यों की मांगों पर विचार का दिया आश्वासन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Jan 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
budget
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम बजट 2018-19 को अंतिम रूप देने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने अपनी-अपनी बातों को रखा। इस बैठक के बाद वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्यों की मांग को केंद्रीय वित्त मंत्री ने गंभीरतापूर्वक सुना है। बजट बनाने के दौरान सभी को उचित स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
14 राज्यों के वित्त मंत्री हुए शामिल
वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में दिल्ली, बिहार, गुजरात, मणिपुर और तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री, जबकि अन्य 14 राज्यों के वित्त मंत्री या वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। इस दौरान जेटली ने कहा कि सभी के मांग पत्रों का अध्ययन कर बजट में यथा योग्य स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
आयकर छूट बढ़ाने की मांग
बैठक के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से आयकर छूट की सीमा न्यूनतम तीन लाख रुपये वार्षिक करने की मांग की है। इस समय यह सीमा ढाई लाख रुपये सालाना है।जेटली के संग बैठक के दौरान सुशील कुमार मोदी ने सुझाव दिया कि ग्रेच्युटी सीमा 10 लाख रुपये की जगह 20 लाख रुपये की जाए और वित्त वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल के बजाय एक जनवरी से की जाए।
विज्ञापन