फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Zerodha Investors trapped in Sensex option due to glitch company said will get money back

Zerodha: टेक्नोलॉजी में गड़बड़ी के कारण सेंसेक्स ऑप्शन में फंसे निवेशक, कंपनी बोली- वापस मिलेंगे पैसे

Tue, 11 Jul 2023 06:14 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Jul 2023 06:14 AM IST
सार

कंपनी ने कहा, हम अपनी ओर से होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से जब इनमें से किसी भी इकाई में समस्याएं पैदा होती हैं तो हम शक्तिहीन हो जाते हैं। हम इस समस्या के लिए ईमानदारी से निवेशकों से माफी मांगते हैं।

विज्ञापन
Zerodha Investors trapped in Sensex option due to glitch company said will get money back
जेरोधा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शेयर ब्रोकर जिरोधा की टेक्नोलॉजी में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इससे बीएसई सेंसेक्स के ऑप्शन में निवेशक फंस गए हैं। हालांकि, जिरोधा ने कहा कि वह निवेशकों के मामलों की समीक्षा करेगी और उनके पैसे वापस कर देगी।

विज्ञापन

कंपनी का कहना है कि इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) की ओर से यह दिक्कत शनिवार को सामने आई थी। इससे पहले अप्रैल में भी इसी तरह की समस्याओं के कारण कंपनी ने 700 ट्रेडरों को 3.5 करोड़ रुपये के मुआवजे की पेशकश की थी। कंपनी ने कहा, हम अपनी ओर से होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से जब इनमें से किसी भी इकाई में समस्याएं पैदा होती हैं तो हम शक्तिहीन हो जाते हैं। हम इस समस्या के लिए ईमानदारी से निवेशकों से माफी मांगते हैं।

विज्ञापन

कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा कि उसके दो सेटअप में बीएसई लीज्ड लाइनों में रुकावट हुई। इससे अस्थायी तौर पर दिक्कतें पैदा हुईं। इस दौरान जिन भी ग्राहकों ने अपने ऑर्डर जारी किए, वे या तो पूरे नहीं हुए या फिर फंस गए। कई बार इस तरह की तकनीक दिक्कतों की वजह से जिरोधा के ग्राहकों को वित्तीय नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed