फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   you will be able to easily invest in google facebook apple shares sitting at home nse will start this facility NSE IFSC

NSE IFSC: अब गूगल और फेसबुक जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों में भी निवेश कर सकेंगे भारतीय

Tue, 10 Aug 2021 02:15 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 10 Aug 2021 02:15 PM IST
सार

आप घर बैठे जल्द ही गूगल और फेसबुक जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों में निवेश कर सकेंगे। 

विज्ञापन
you will be able to easily invest in google facebook apple shares sitting at home nse will start this facility NSE IFSC
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज - फोटो : facebook: @NationalStockExchange

विस्तार

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह खबर लाभदायक साबित हो सकती है। निवेशक जल्द ही घर बैठे गूगल और फेसबुक जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनएससी इंटरनेशनल फाइेंशियर सर्विसेज सेंटर (NSE IFSC) के जरिए भारतीय खुदरा निवेशकों को अमेरिकी शेयरों में ट्रेडिंग की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


ऐसी सुविधा देने वाला पहला प्लेटफॉर्म होगा NSE IFSC
NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IFSC) ऐसी सुविधा देने वाला भारत में पहला प्लेटफॉर्म होगा। यह सुविधा अंस्पॉन्सर्ड डिपॉजिटरी रसीद के रूप में दी जाएगी। यह सुविधा रेगुलेटरीज सैंडबॉक्स के जरिए दी जाएगी। अमेरिकी कंपनियों के शेयरों में लेन-देन, क्लीयरिंग और होल्डिंग की प्रक्रिया आईएफएससी अथॉरिटी के रेगुलेटरी के फ्रेमवर्क के नियमों के तहत की जाएगी।
विज्ञापन


RBI द्वारा निर्धारित एलआरएस) के तहत होगा कारोबार 
भारतीय खुदरा निवेशक एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित लिब्रलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत कारोबार कर सकेंगे। कारोबार आरबीआई द्वारा निर्धारित नियमों  के तहत कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगा निवेश का एक अतिरिक्त विकल्प
मालूम हो कि केंद्रीय बैंक की लिब्रलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत भारतीय निवासियों को एक साल में 2,50,000 डॉलर रेमिट करने की अनुमति होती है। इस संदर्भ में स्टॉक एक्सचेंज ने अपने बयान में कहा कि एनएसई आईएफएससी के इस कदम से भारतीय निवेशकों को निवेश का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। 


आसान और किफायती होगी प्रक्रिया 
निवेश की प्रक्रिया काफी आसान और किफायती होगी। इसके तहत निवेशकों को अमेरिकी शेयरों में फ्रैक्शनल क्वांटिटी या वैल्यू में भी निवेश करने की सुविधा मिलेगी। निवेशकों को गिफ्ट सिटी में खुले उनके डीमैट खाते में डिपॉजिटरी रसीद जमा करने की सुविधा मिलेगी। मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और एमडी विक्रम लिमये ने कहा कि एनएसई आईएफएससी प्लेटफॉर्म पर अमेरिकी शेयरों की ट्रेडिंग  एक मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed