{"_id":"61932fbd6d67b750aa22c485","slug":"weak-start-of-the-market-sensex-fell-120-points-nifty-also-on-red-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर
Tue, 16 Nov 2021 09:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Nov 2021 09:42 AM IST
सार
Stock Market: कारोबार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 120.81 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 60,597.90 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने इंडेक्स 26.35 अंक या 0.15 फीसदी फिसलकर 18,083 के स्तर पर शुरुआत की।
विज्ञापन
sensex (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला। कारोबार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 120.81 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 60,597.90 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने इंडेक्स 26.35 अंक या 0.15 फीसदी फिसलकर 18,083 के स्तर पर शुरुआत की। फिलहाल दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इस दौरान टाटा स्टील के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
सोमवार को मामूली बढ़त के साथ हुआ था बंद
सोमवार को जोरदार शुरुआत के बाबजूद भी भारतीय शेयर बाजार कारोबार के अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में कई उतार-चढ़ाव आए और अंत आखिरकार दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 32.02 अंक या 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 60,718.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 6.70 अंक की बढ़त आई। यह 0.04 फीसदी की बढ़त लेकर 18,109.45 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन