फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Vishal Mega Mart shares debut with 41% premium over IPO price Share Market News and Updates

IPO Listing: विशाल मेगा मार्ट के शेयरों की बाजार में दमदार एंट्री; 41% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर

Wed, 18 Dec 2024 11:16 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Dec 2024 11:16 AM IST
सार

IPO Listing: विशाल मेगा मार्ट के शेयरों की बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मजबूत लिस्टिंग हुई। सेंसेक्स पर कंपनी के शेयर 41% प्रीमियम के साथ 110 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर इसके शेयर 33% प्रीमियम के साथ 104 रुपये पर खुला। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन

विस्तार

विशाल मेगा मार्ट के शेयरों की बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मजबूत लिस्टिंग हुई। सेंसेक्स पर कंपनी के शेयर 41% प्रीमियम के साथ 110 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर इसके शेयर 33% प्रीमियम के साथ 104 रुपये पर खुला। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयरों में एक प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस (ऑफर फोर सेल) था, लेकिन इसे निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। खासकर क्यूआईबी श्रेणी के निवेशकों ने इसमें खासी रुचि दिखागई और 85 गुना से अधिक बोली लगाई। हालांकि, ओएफएस से जुडृी चिंताओं के कारण खुदरा निवेशकों की रुचि कम दिखी।

विज्ञापन


कंपनी का भारत के बढ़ते मध्यम और निम्न-मध्यम आय वर्ग की जरूरतों को पूरा करने पर बहुत अधिक ध्यान है, यह रणनीतिक रूप से कम पहुंच वाले बाजारों में केंद्रित है। कंपनी अपने विविध व्यापारिक मिश्रण और मूल्य निर्धारण का लाभ उठाते हुए अपने व्यवसाय मॉडल क्षमता के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने और बनाए रखने में सफल रही है।
विज्ञापन


जानकारों ने बाजार की धारणा में सुधार और अन्य सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कंपनी के शेयरों की 20-25% के प्रीमियम पर शेयरों के लिस्ट होने का अनुमान लगाया था। विशाल मेगा मार्ट एक फैशन-केंद्रित हाइपरमार्केट चेन है जिसकी पूरे भारत में मजबूत उपस्थिति है। जनरल मर्चेंडाइज सेक्शन में ट्रैवल उत्पादों के साथ-साथ होम और किचन अप्लायंसेज हैं, जबकि फूड और ग्रॉसरी सेक्शन में व्यक्तिगत और घरेलू देखभाल की आवश्यक वस्तुओं सहित FMCG आइटम की एक शृंखला है। कंपनी का वर्तमान में बाजार पूंजीकरण 35,168.01 करोड़ रुपये है। FY24 में, कंपनी ने साल-दर-साल 17.41% की राजस्व वृद्धि हासिल की, जबकि कर के बाद इसका लाभ 43.78% बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन मोबिक्विक के शेयरों ने भी दिखाया दम

बुधवार को बाजार में फिनटेक कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ भी जबरदस्त तेजी के साथ लिस्ट हुआ। कंपनी के आईपीओ का मूल्य दायरा 265-279 रुपये प्रति शेयर था। इसके मुकाबले इसकी लिस्टिंग के 58% के प्रीमियम पर हुई है। वन मोबिक्विक का इश्यू प्राइस 279 रुपये था। इसके मुकाबले एनएसई पर इसके शेयर 57.7% प्रीमियम के साथ 440 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ।



बीएसई पर कंपनी के शेयर 58.5% की प्रीमियम के साथ 442.25 रुपये के भाव पर लिए हुढ। लिस्टिंग के बाद शेयर 87% ऊपर चढ़ा और 524 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। यानी निवेशकों को हर शेयर पर 245 रुपये की कमाई हुई। शेयर में 20% का अपर बैंड तय हुआ है और इसका अपर सर्किट लिमिट 530 के भाव पर है। कंपनी का मार्केट कैप 3,837 करोड़ का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed