फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today there is a slight increase in the price of gold silver shines by 444 rupees

Gole Silver Price: सोने की कीमत में आज आई मामूली बढ़त, चांदी भी 444 रुपये चमकी

Mon, 22 Nov 2021 05:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Nov 2021 05:42 PM IST
सार

Gole Silver Price: रुपये की गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 17 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 47,869 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 444 रुपये बढ़कर 64,690 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
Today there is a slight increase in the price of gold silver shines by 444 rupees
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

रुपये की गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 17 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 47,869 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 47,852 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी की कीमत 444 रुपये बढ़कर 64,690 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 64,246 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपये 10 पैसे टूटा
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 10 पैसे टूटकर 74.40 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,846 डॉलर प्रति औंस और 24.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल के कारण सोने की कीमतों में हालिया उच्च स्तर से दबाव में कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed