{"_id":"619b8934a969122c4507e252","slug":"today-there-is-a-slight-increase-in-the-price-of-gold-silver-shines-by-444-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gole Silver Price: सोने की कीमत में आज आई मामूली बढ़त, चांदी भी 444 रुपये चमकी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gole Silver Price: सोने की कीमत में आज आई मामूली बढ़त, चांदी भी 444 रुपये चमकी
Mon, 22 Nov 2021 05:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Nov 2021 05:42 PM IST
सार
Gole Silver Price: रुपये की गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 17 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 47,869 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 444 रुपये बढ़कर 64,690 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपये की गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 17 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 47,869 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 47,852 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी की कीमत 444 रुपये बढ़कर 64,690 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 64,246 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये 10 पैसे टूटा
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 10 पैसे टूटकर 74.40 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,846 डॉलर प्रति औंस और 24.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल के कारण सोने की कीमतों में हालिया उच्च स्तर से दबाव में कारोबार हुआ।
विज्ञापन