{"_id":"618ded9b91497079b7220bab","slug":"today-there-is-a-slight-fall-in-the-price-of-gold-and-silver-know-how-much-price-of-your-city-has-come-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: आज सोने-चांदी की कीमत में मामूली गिरवाट, जानें कितना कम हुआ आपके शहर का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: आज सोने-चांदी की कीमत में मामूली गिरवाट, जानें कितना कम हुआ आपके शहर का भाव
Fri, 12 Nov 2021 09:59 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:59 AM IST
सार
Gold Silver Price Today: शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने के दाम में मामूली गिरावट आई। आज सोने का भाव 0.29 फीसदी कम हो गया और 49,075 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में छठ पर्व के मौके पर सोने की कीमत में आया उछाल आज थोड़ा ठंडा पड़ गया। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने के दाम में मामूली गिरावट आई। आज सोने का भाव 0.29 फीसदी कम हो गया और 49,075 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी थोड़ी कमी आई है। चांदी की कीमत 0.25 फीसदी चढ़कर 66,797 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बता दें कि देश में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग होती है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन