फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   swiss est group to invest 36 million dollar in advisorymandi to promote investors in rural india

शेयर बाजार में निवेश का तरीका बताएगी यह कंपनी, किया 3.6 करोड़ डॉलर का निवेश

Thu, 05 Sep 2019 09:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 05 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
swiss est group to invest 36 million dollar in advisorymandi to promote investors in rural india

देश के शेयर व कमोडिटी मार्केट की प्रमुख कंपनियों में शुमार एडवायजरीमंडी.कॉम में स्वीटजरलैंड की ईएसटी ग्रुप ने 3.6 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। दोनों कंपनियां मिलकर आम निवेशकों को बाजार को समझने और बाजार से पैसा कमाने के अवसर उपलब्ध कराएंगी, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। 

विज्ञापन


भारत में निवेशकों और कारोबारियों के लिए आधुनिक तकनीक से लैस देश के सबसे बडे इंवेस्टमेंट एडवायजरी प्लेटफॉर्म को आम निवेशकों में जागरूकता के लिए काम कर रही इस कंपनी को अब स्वीटजरलैंड की ग्लोबल फर्म ईएसटी ग्रुप का भी साथ मिला है।  
विज्ञापन


दोनों कंपनियां साथ मिलकर भारत के ग्रामीण अंचलों में न केवल वित्तीय साक्षरता लाने का काम करेंगी, बल्कि आम निवेशकों से लेकर स्टॉक ब्रोकर्स तक की हर समस्या का समाधान करेगी। इतना ही नहीं एडवायजरीमंडी डॉट कॉम अगले पांच सालों में प्रतिभाशाली व सक्षम निवेशकों को विश्व स्तर की जानकारियां व सुविधाएं उपलब्ध कराने में मददगार होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएसटी ग्रुप भारतीय बाजार में अडवाजरीमंडी डॉट कॉम के सहयोग से देश में फाइनेंशियल एडवायजरी असेट मैनेजमेंट आदि के क्षेत्र में काम करेगी।  

एडवायजरीमंडी के संस्थापक व सीईओ कौशलेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि कंपनी शुरू से ही देश में वित्तीय जागरूकता व साक्षरता को लेकर कार्यरत है। हमेशा से हमारा प्रयास निवेशकों को जागरूक करना और उन्हें बाजार से लाभ दिलवाना रहा है, ताकि लोगों को शेयर बाजार पर भरोसा कायम रहे।


ईएसटी ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ सिंधु भास्कर ने बताया कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं और यहां का बाजार अभी विकासशील है। यहां सही जानकारी के अभाव में निवेशक बाजार में निवेश करने में कतराते हैं, ऐसे में अडवाजरीमंडी आम निवेशकों को जागरूक करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed