{"_id":"66db6ce1e1203247df0a3442","slug":"stocks-sink-on-wall-street-after-mixed-jobs-report-worst-weekly-loss-in-18-months-news-in-hindi-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wall Street: वॉल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट की खबर, S&P 500 के लिए 18 महीनों में सबसे खराब रहा यह सप्ताह","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Wall Street: वॉल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट की खबर, S&P 500 के लिए 18 महीनों में सबसे खराब रहा यह सप्ताह
Sat, 07 Sep 2024 02:28 AM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 07 Sep 2024 02:28 AM IST
सार
अमेरिकी शेयर बाजार में (वॉल स्ट्रीट) बड़ी गिरावट की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी बाजार में यह बीते 18 महीनों में सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट है।
विज्ञापन
अमेरिकी शेयर बाजार (प्रतीकात्मक फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दुनियाभर में आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, नौकरियों से जुड़ी मिश्रित रिपोर्ट आने के बाद वॉल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी- S&P 500 के लिए 18 महीनों में यह सप्ताह सबसे खराब रहा है। खबर के मुताबिक साल की सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली नौकरियों की रिपोर्ट इतनी कमजोर आई कि अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बनी रहीं। शुक्रवार को S&P 500 में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई।
कई बड़ी कंपनियों के शेयर गिरे, नैस्डैक कंपोजिट में 2.6 प्रतिशत की गिरावट
ब्रॉडकॉम, एनवीडिया और अन्य टेक कंपनियों के शेयर बड़े पैमाने पर औंधे मुंह गिरे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इर्द-गिर्द उछाल के कारण कीमतें बहुत अधिक बढ़ गई हैं। इस कारण नैस्डैक कंपोजिट में 2.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। खबर के मुताबिक नौकरियों से जुड़ी रिपोर्ट में दिखाया गया कि नियोक्ताओं ने अगस्त में अपेक्षा से कम कर्मचारियों को काम पर रखा, जिसके बाद ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई। थोड़े समय के लिए सुधार होने के बाद फिर से गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स 1,017 अंक गिरा, निफ्टी 25,000 से नीचे बंद
बता दें कि भारत में भी कई कंपनियों में छंटनी की खबरें सामने आ चुकी हैं। वैश्विक बाजारों में कमजोरी व विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई।
विज्ञापन
सेंसेक्स 1,017 अंक गिरकर दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। निफ्टी 293 अंक का गोता लगाकर 24,852.15 पर बंद हुआ। आईटी, तेल-गैस कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 1,017.23 अंक टूटकर 81,183.93 पर बंद हुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की संयुक्त पूंजी 5.49 लाख करोड़ घटकर 460.18 लाख करोड़ रुपये रह गई।