फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock markets closed strongly for the third consecutive day, Sensex up 712 points, Nifty crosses 17150

Sensex Closing Bell: लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 712 अंक ऊपर, निफ्टी 17150 के पार

Fri, 29 Jul 2022 04:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 29 Jul 2022 04:39 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सेशन में निफ्टी में PSU Bank इंडेक्स को छोड़कर दूसरे सभी  सेक्टोरल इंडेक्स ने हरे निशान में ट्रेड किया। इनमें सबसे अधिक उछाल निफ्टी मेटल इंडेक्स में दिखा जिसमें 3.86 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
stock markets closed strongly for the third consecutive day, Sensex up 712 points, Nifty crosses 17150
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

Sensex Closing Bell: इस हफ्ते लगातार तीन दिनों की तेजी से शेयर बाजार 25 अप्रैल के बाद सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ है। हफ्ते और महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 712.46 अंक या 1.25 फीसदी तेजी के साथ 57,570.25 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 228.65 अंक या 1.35 फीसदी बढ़कर 17158.25 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बाजार की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी के दोनों शेयरों का योगदान रहा। 30 शेयर वाले इंडेक्स बीएसई के 25 शेयर बढ़त के साथ और 5 गिरावट के साथ बंद हुए। गिरने वालों में कोटक महिंद्रा, डॉ. रेड्डी, एसबीआई, आईटीसी और एक्सिस बैंक रहे। निफ्टी के 50 में से 43 शेयर बढ़त में रहे।
विज्ञापन


विदेशी निवेशकों की वापसी
विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में तेजी दिख रही है। बृहस्पतिवार को 1,637 करोड़ रुपये और शुक्रवार को इन्होंने 1,046 करोड़ की खरीदारी की। इंडेक्स में मेटल 4 फीसदी से ज्यादा बढ़ा, जबकि फार्मा, ऑटो और आईटी, ऊर्जा और तेल एवं गैस इंडेक्स एक से दो फीसदी तक बढ़े। सरकारी बैंक इंडेक्स में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 15 साल में केवल 4 बार जुलाई में घाटा  दिया शेयर बाजार ने
  • 642 अरब डॉलर से 571 अरब डॉलर हुआ विदेशी मुद्रा भंडार

27 अगस्त, 2021 के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मजबूत हुआ रुपया
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 45 पैसा मजबूत होकर 79.24 पर बंद हुआ। 27 अगस्त, 2021 के बाद किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़त है। यह 79.55 पर खुला था और 79.17 तक गया था। बृहस्पतिवार को 22 पैसा मजबूत होकर 79.69 पर बंद हुआ था।


इस हफ्ते सेंसेक्स 2,301 अंक बढ़ा
इस हफ्ते सेंसेक्स 2,301 अंकों की तेजी में रहा। 27 जुलाई को 548 अंक, 28 जुलाई को 1,041 अंक और 29 जुलाई को 712 अंक की बढ़त रही। निफ्टी में क्रमश: 158 अंक, 288 अंक और 228 अंकों की तेजी रही। इसमें 674 अंकों की बढ़त रही।

इस महीने 22.71 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी
इस महीने में निवेशकों की पूंजी 22.71 लाख करोड़ बढ़ी है। एक जुलाई को बाजार पूंजीकरण 243.87 लाख करोड़ था, जो शुक्रवार को 266.58 लाख करोड़  हो गया। शुक्रवार को 3.48 लाख करोड़ की बढ़त हुई।

इस साल सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

सेंसेक्स

महीना बंद
जनवरी 58,014
फरवरी 56,247
मार्च 58,568
अप्रैल 57,060
मई 55,566
जून 53,018
जुलाई 57,570


निफ्टी

महीना बंद
जनवरी 17,339
फरवरी 16,793
मार्च 7,464
अप्रैल 17,102
मई 16,584
जून 15,780
जुलाई 17,158

जुलाई में रिटर्न
साल रिटर्न % में
2016 3.90
2017 5.15
2018 6.16
2019 -4.86
2020 7.71
2021 0.20
2022 8.60

विदेशी मुद्रा भंडार 1.15 अरब डॉलर घटा : विदेशी मुद्रा भंडार 22 जुलाई को समाप्त हफ्ते में 1.15 अरब डॉलर घटकर 571.60 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 3 सितंबर, 2021 को 642 अरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर था।
विदेशी निवेशकों का रुझान
महीना खरीदी-बिक्री
जनवरी -33,303
फरवरी -35,592
मार्च -41,123
अप्रैल -17,144
मई -39,993
जून -50,203
जुलाई 4,989
कुल -2,12,369
(आंकड़े करोड़ रुपये में)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed