फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market rises Sensex opens with a gain of 400 points Nifty closes to 17400

Stock Market Rise: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक की बढ़त लेकर खुला, निफ्टी 17400 के करीब

Wed, 09 Feb 2022 09:25 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Feb 2022 09:25 AM IST
सार

Stock Market Opened On Green Mark: कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त लेते हुए हरे निशान पर खुला। फिलहहाल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 419 अंक की तेजी के साथ 58,228 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के इंडेक्स निफ्टी ने 125 अंकों की जबरदस्त उछाल लेते हुए 17,392 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है।  

विज्ञापन
Stock market rises Sensex opens with a gain of 400 points Nifty closes to 17400
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को शेयर बाजार बढ़त लेते हुए हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 400 अंक उछलकर खुला और फिलहाल 419 अंक की तेजी के साथ 58,228 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के इंडेक्स निफ्टी ने 125 अंकों की जबरदस्त उछाल लेते हुए 17,392 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है।  

विज्ञापन


मंगलवार को बढ़त लेकर बंद हुआ था बाजार
गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद आखिरकार अंत में हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 187 अंक की तेजी लेकर 57,808 के स्तर पर, जबकि निफ्टी सूचकांक 53 अंकों की बढ़त लेते हुए 17,266 के स्तर पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स बीते दिन 480 अंक तक टूटा था।  
विज्ञापन


सोमवार को 1024 अंक टूटा था सेंसेक्स
बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर गिरावट में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर नजर आए और अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 1024 अंक फिसलकर 58 हजार के नीचे आकर 57,621 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 303 अंकों की गिरावट के साथ 17,300 से नीचे आकर 17,213 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि कारोबार के दौरान सेंसेक्स सोमवार को 1400 अंक तक, जबकि निफ्टी 333 अंक तक टूटा था। इस जोरदार गिरावट के चलते निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed