{"_id":"62aaab12e87e2c2bc762d98a","slug":"stock-market-rise-today-sensex-up-nifty-jump-latest-update-of-share-bazar-here-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शेयर बाजार में चार दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 15800 पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शेयर बाजार में चार दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 15800 पर
Thu, 16 Jun 2022 09:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Jun 2022 09:31 AM IST
सार
Stock Market Opened On Green Mark Today: गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 506 अंक या 0.96 फीसदी बढ़कर 53,048 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142 अंक या 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 15,835 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर करोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 506 अंक या 0.96 फीसदी बढ़कर 53,048 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142 अंक या 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 15,835 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1437 शेयरों में तेजी आई है, 250 शेयरों में गिरावट आई है और 56 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व प्रमुख लाभ में थे, जबकि ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज गिरावट में थे।
विज्ञापन
इससे पहले लगातार चार दिनों से शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी था। बीते कारोबारी सत्र बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद दोनों सूचकांक दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई की सेंसेक्स 152 अंक फिसलकर 52,541 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 40 अंक टूटकर 15,692 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन