फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market rise today sensex up nifty jump latest update of share bazar here in hindi

Stock Market: शेयर बाजार में चार दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 15800 पर

Thu, 16 Jun 2022 09:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Jun 2022 09:31 AM IST
सार

Stock Market Opened On Green Mark Today: गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 506 अंक या 0.96 फीसदी बढ़कर 53,048 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142 अंक या 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 15,835 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Stock Market rise today sensex up nifty jump latest update of share bazar here in hindi
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर करोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 506 अंक या 0.96 फीसदी बढ़कर 53,048 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142 अंक या 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 15,835 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1437 शेयरों में तेजी आई है, 250 शेयरों में गिरावट आई है और 56 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व प्रमुख लाभ में थे, जबकि ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज गिरावट में थे।
विज्ञापन


इससे पहले लगातार चार दिनों से शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी था। बीते कारोबारी सत्र बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद दोनों सूचकांक दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई की सेंसेक्स 152 अंक फिसलकर 52,541 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 40 अंक टूटकर 15,692 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed