{"_id":"624678c2f108947bf200a1ff","slug":"stock-market-opened-with-fall-on-the-first-day-of-new-financial-year-sensex-nifty-start-on-red-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार: नए वित्त वर्ष के पहले दिन गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार: नए वित्त वर्ष के पहले दिन गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर
Fri, 01 Apr 2022 09:30 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 01 Apr 2022 09:30 AM IST
सार
Stock Market Opened On Red Mark: नए वित्त वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। दोनों इंडेक्स कारोबार की शुरुआत में मामूली गिरावट के साथ खुले। बीएसई के सेंसेक्स ने 35 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58,533 के स्तर पर कारोबार शुरू किया, जबकि एनएसई का निफ्टी 10 अंक फिसलकर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स सेंसेक्स मामूली 35 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58533 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 10 अंक या 0.06 फीसदी टूटकर 17455 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन
बाजार शुरू होने के साथ ही लगभग 1222 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 628 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंफोसिस, आयशर मोटर्स और एचडीएफसी प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे, वहीं एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्प, भारती एयरटेल, ओएनजीसी और बीपीसीएल के शेयर लाभ में खुले।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 115.48 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568 के स्तर पर बंद हुआ था और एनएसई का निफ्टी 33 अंक या फिर 0.17 फीसदी फिसलकर 17,465 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन