{"_id":"61d7b9e814642405fa4eece5","slug":"stock-market-opened-on-the-green-mark-sensex-jumped-more-than-300-points-nifty-crossed-17800","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17800 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17800 के पार
Fri, 07 Jan 2022 09:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:27 AM IST
सार
Stock Market Open ON Green Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 329 अंक की तेजी के साथ 59,931 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी मजबूत शुरुआत की और 97 अंक उछलकर 17,842 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 329 अंक की तेजी के साथ 59,931 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी मजबूत शुरुआत की और 97 अंक उछलकर 17,842 के स्तर पर खुला।
गौरतलब है कि शेयर बाजार में लगातार तीन दिन से जारी तेजी पर सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को ब्रेक लगा था। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 621 अंक टूटकर फिर से 60 हजार के नीचे आ गया और 59,601 के स्तर पर आकर बंद हुआ था। जबकि, एनएसई का निफ्टी 180 अंक की गिरावट के साथ 17,746 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि बुधवार को सेंसेक्स लंबी छलांग लगाकर 60 हजार के स्तर के पार पहुंच गया था।