{"_id":"6262273c40b9077d8740aba9","slug":"stock-market-opened-on-red-mark-sensex-slips-more-than-500-points-nifty-also-fall-latest-update-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर
Fri, 22 Apr 2022 09:26 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:26 AM IST
सार
Stock Market Opened On Red Mark: शुक्रवार को शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की। स्टॉक मार्केट के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 546 अंक या 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 57,366 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार बीते दिन की तेजी को बरकरार नहीं रख सका और गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। स्टॉक मार्केट के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 546 अंक या 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 57,366 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
बीएसई के सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने भी 166 अंक या 0.95 फीसदी फिसलकर 17,227 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। गौरतलब है कि इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार तेजी लेते हुए बंद हुआ था। सेंसेक्स सूचकांक 874 अंक या 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,912 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी सूचकांक 265 अंक या 1.49 फीसदी चढ़कर 17,393 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन