फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market opened on green mark sensex rise 1300 points nifty on 18000 know latest update in hini

Stock Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में आया 1300 अंकों का उछाल, निफ्टी 18000 के पार

Mon, 04 Apr 2022 11:08 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

Stock Market Opened On Green Mark: सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदात बढ़त के साथ हुई। एक ओर जहां बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 839 अंक की तेजी लेते हुए 60 हजार के पार खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी तेजी के साथ 17,800 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बाजार बढ़ने के साथ तेजी बढ़ती गई और सेंसेक्स 1300 अंक तक चढ़ गया। 

विज्ञापन
Stock Market opened on green mark sensex rise 1300 points nifty on 18000 know latest update in hini
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 839 अंक की तेजी के साथ एक बार फिर से 60 हजारी हो गया। यह सूचकंक 60,116 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 224 अंक उछलकर 17,895 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।

विज्ञापन


कारोबार शुरू होने के साथ ही दोनों इंडेक्स में तेजी भी बढ़ती गई और सेंसेक्स 1300 अंक तक उछल गया। फिलहाल, सेंसेक्स 1268 अंक या 2.14 फीसदी की तेजी लेते हुए 60,545 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी लंबी छलांग लगाते हुए 18000 के पार पहुंच गया है। निफ्टी सूचकांक 343 अंक की बढ़त लेकर 18,013 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले नए वित्त वर्ष के पहले दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 708 अंक उछलकर 59,277 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 205 अंक की तेजी के साथ 17,670 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed