फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Latest Update News in hindi BSE Sensex Closed with rise NSE Nifty also On Green Mark

Stock Market Closed: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 55550 के स्तर पर, निफ्टी में भी आया उछाल

Fri, 11 Mar 2022 03:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Mar 2022 03:45 PM IST
सार

Stock Market Closed On Green Mark: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेंक्स 86 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने 35 अंकों की तेजी लेकर कारोबार समाप्त किया। 
 

विज्ञापन
Stock Market Latest Update News in hindi BSE Sensex Closed with rise NSE Nifty also On Green Mark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 86 अंकों की उछाल के साथ 55,550 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 35 अंक की तेजी लेते हुए 16,630 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले आज बाजार की धीमी शुरुआत हुई थी और बीएसई का सेंसेक्स 300 अंक टूटकर खुला था, जबकि निफ्टी सूचकांक ने 16,500 के नीचे कारोबार की शुरुआत की थी। वहीं बीते कारोबारी सत्र की बात करें तो पांच राज्यों में चुनाव नतीजे घोषित होने के बीच दिनभर शेयर बाजार में बहार देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 817 अंकों की उछाल भरते हुए 55,464 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 249 अंकों की तेजी के साथ 16,595 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed