फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Latest Update Market closed with decline Sensex fell 190 points Nifty came at 17000 level

Stock Market Closed: शुरुआती तेजी से फिसला बाजार, सेंसेक्स 190 अंक टूटा, निफ्टी 17000 के स्तर पर आया

Fri, 24 Dec 2021 03:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Dec 2021 03:44 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन ये तेजी कायम न रह सकी। कारोबार के अंत में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।सेंसेक्स 190.97 अंक या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 57,124.31 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 68.85 अंक  या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन
Stock Market Latest Update Market closed with decline Sensex fell 190 points Nifty came at 17000 level
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन ये तेजी कायम न रह सकी। कारोबार के अंत में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 190.97 अंक या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 57,124.31 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 68.85 अंक  या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,003.75 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बाजार की हुई थी तेज शुरुआत
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों सूचकांकों ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी। सेंसेक्स 251.83 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 57,567.11 के स्तर पर खुला था, वहीं निफ्टी ने 76.90 अंक  या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 17,149.50 के स्तर पर शुरुआत की थी। लेकिन जल्द ही इस तेजी पर ब्रेक लग गया। कुछ देर के कारोबार के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक तक टूट गया, जबकि एनएसई के निफ्टी में 157 अंकों की गिरावट आई।   
विज्ञापन


गुरुवार को हरे निशान पर हुआ था बंद
गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार ने तेज शुरुआत करके अंत तक तेजी का सिलसिला जारी रखा। कारोबारी दिन समाप्त होने के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 384.72 अंक या 0.68 फीसदी बढ़त के साथ 57,315.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी शुरुआती तेजी को अंत तक बरकरार बनाए रखा था। निफ्टी 117.15 अंक या 0.69 फीसदी की उछाल के साथ 17,072.60 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed