फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market latest news update Sensex slips more than 380 points, Nifty closed at 17000

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 17000 के स्तर पर बंद

Tue, 22 Feb 2022 03:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Feb 2022 03:50 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark: शेयर बाजार मंगलवार को जोरदार गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 383 अंक टूटकर 75,300 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114 अंक की गिरावट के साथ 17,092 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
stock market latest news update Sensex slips more than 380 points, Nifty closed at 17000
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को जोरदार गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 383 अंक टूटकर 75,300 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114 अंक की गिरावट के साथ 17,092 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


जोरदार गिरावट के साथ हुई थी शुरुआत
इससे पहले बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1024 अंक की गिरावट के साथ 57 हजार से नीचे 56,659 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी ने 299 अंक फिसलकर 17 हजार के नीचे आकर 16,907 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दिन भर लाल निशान पर कारोबार हुआ। हालांकि, अंत तक बाजार ने शुरुआत की जबरदस्त गिरावट से कुछ राहत जरूर पाई। बता दें कि बीते कारोबारी सत्र सोमवार को सेंसेक्स 149 अंक फिसलकर 57,683 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी भी 70 अंक की गिरावट के साथ 17,206 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


दुनियाभर के बाजारों पर दिखा असर
भारत ही नहीं बल्कि रूस-यूक्रेन में गहराते संकट का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिखाई दे रहा है। एशिया से लेकर यूरोप के बाजारों भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां एक ओर भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया, वहीं यूरोपीय बाजारों पर नजर डालें तो एटीएसई 0.39 फीसदी, सीएसी 2.04 फीसदी और डैक्स 2.07 फीसदी टूटकर बंद हुआ। एशियाई बाजारों को देखें तो एसजीएक्स निफ्टी में 1 फीसदी ज्यादा और हैंगसेंग में 3.23 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं शंघाई एसई कम्पोजिट इंडेक्स 1.19 फीसदी, जबकि ताइवान टी सेक्ट 50 इंडेक्स 1.87 फीसदी टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे तेल का भाव 96 डॉलर के पार
एक ओ जहां शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर मंगलवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 8 साल के हाई पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का कीमत 96 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई है। गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्रों डोनेत्स्क और लुहांस्क की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है। इसके बाद अमेरिका ने पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही क्षेत्रों के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंधों की घोषणा की, जिन्हें रूस द्वारा नए सिरे से मान्यता दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed